Shubhman Gill Statement: आईपीएल (IPL 2026) के चौथे मुकाबले में बेहद ही रोमांच देखे को मिला है. पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच ये मैच बीती रात यानी 31 मार्च को खेला गया. मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात को 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. पंजाब के खिलाफ मिली हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल थोड़े निराश जरूर दिखे, लेकिन उन्होंने अपनी टीम के जज्बे की तारीफ भी की. गिल ने हार को लेकर काफी निराशा जताई और अंतिम ओवरों में बल्लेबाजों द्वारा रन न बना पाने और ओस के कारण बदली परिस्थितियों के बारे में बात करते हुए अपनी हार का जिम्मेदार उन्हें ठहराया.
Shubhman Gill Statement: शुभमन गिल ने बताया 162 के स्कोर को कम
शुभमन गिल ने मैच के बाद ये माना कि उनकी टीम स्कोरबोर्ड पर उतने रन नहीं बना सकी, जितने की उनकी टीम को उम्मीद थी. गिल ने कहा कि, ‘मुझे लगता है कि ये 210-220 रनों वाली विकेट थी. हमने सोचा था कि 175 एक अच्छा स्कोर होगा, लेकिन हमने लगातार विकेट गंवाए और आखिरी 5 ओवरों में ज्यादा रन नहीं बना सके. जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती गई, शॉट खेलना मुश्किल होता गया.’ इस मैच में गुजरात की ओर से गिल ने 39 और जोस बटलर ने 38 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, लेकिन इन दोनों प्लेयरों के अलावा बाकी के प्लेयर्स कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए, जिस वजह से पूरी टीम 6 विकेट गवाकर 162 रन ही बना पाई.
Shubhman Gill Statement: मैच हारने के बाद गिल ने अपने गेंदबाजों का किया बचाव
गुजरात टाइटंस द्वारा दिए गए 163 रनों के लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने 19.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया, लेकिन गिल ने अपने गेंदबाजों का बचाव किया. उन्होंने कहा कि दूसरी पारी में बारिश और गीली गेंद के कारण बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो गई थी. इसके बाद जब उनसे ये पूछे गया कि वो प्रसिद्ध कृष्णा को देर से गेंदबाजी पर क्यों लाए, इसपर गिल ने कहा कि, ‘प्रसिद्ध सही समय पर आए, उन्होंने विकेट लिए और हमें 17वें-18वें ओवर तक मैच में बनाए रखा. वे नेट्स में भी अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे.’
Shubhman Gill Statement: शुभमन ने युवा गेंदबाज अशोक शर्मा की तारीफ
शुभमन गिल ने युवा गेंदबाज अशोक शर्मा की भी जमकर तारीफ की और उन्हें टीम के लिए एक बेहतरीन प्लेयर बताया. गिल ने कहा कि, ‘अशोक खेल पर बहुत मेहनत करते हैं. मैं उनसे कुछ महीने पहले एक कैंप में मिला था. वे अच्छा कर रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि वे इसे जारी रखेंगे.’ गुजरात को भले ही पहले मैच में हार मिली हो, लेकिन इसके बावजूद भी गिल ने अपनी टीम का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि लड़कों ने अच्छा प्रयास किया और उन्हें बस अपनी प्रतिभा दिखाते रहनी है.
Read More: IPL 2026 शुरू होते ही ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की हुई मौत, होटल रूम में मिली लाश को देख मचा हड़कंप
