Shreyas Iyer ने अपनी Injury पर दिया अपडेट, जानें कैसे चोटिल हुए सरपंच साहब

By rishabhpandey

Published on:

Shreyas Iyer Injury

Shreyas Iyer Injury: आईपीएल 2026 का चौथा मैच जो कि गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया था, ये कई मायनों में चर्चा का विषय बना रहा. क्योकि इसमें जहां हमें अर्शदीप का 11 बॉल वाला ओवर देखने को मिला तो वहीं सरपंच साहब यानी कि श्रेयस अय्यर की हाथ पर लगी चोट भी देखने को मिली.

Shreyas Iyer Injury
Shreyas Iyer Injury (Source: Social MEdia)

हालांकि जीत के बाद पंजाब की टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी कलाई पर लगी चोट को लेकर अपडेट दिया है. उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान डेब्यूटेंट कूपर कोनोली की बेहतरीन पारी की तारीफ की, जिन्होंने 44 गेंद में 72 रन की नाबाद पारी खेली और उनकी पारी के दम पर पंजाब की टीम ने 3 विकेट से जीत दर्ज की.

Shreyas Iyer Injury: Shreyas Iyer ने अपनी चोट पर दिया अपडेट

Shreyas Iyer Injury
Shreyas Iyer Injury (Source: Social Media)

दरअसल, ये घटना पंजाब की पारी के 12वें ओवर की है, जब कूपर कोनोली ने राशिद खान की गेंद पर सामने की तरफ एक तेज तर्रार शॉट खेला और गेंद बड़ी तेजी से नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े अय्यर की तरफ आई शॉट इतना पावरफुल था कि अय्यर को गेंद से बचने का समय नहीं मिला और वो सीधे उनके हाथ पर जा लगी.

इसके बाद अय्यर को तुरंत दर्द से कराहते हुए देखा गया और वो मैदान में ही लेट गए. उन्हें दर्द में देखकर फिजियो टीम मैदान पर आई और आइस पैक का इस्तेमाल किया. कुछ देर बाद जब अय्यर को थोड़ा आराम मिला तो वो फिर से बैटिंग के लिए तैयार हो गए, लेकिन टोच लगने के बाद वो ज्यादा देर तक बैटिंग नहीं कर पाए और जल्दी ही आउट हो गए.

Shreyas Iyer Injury: पहले भी हुई थी श्रेयस को इंजरी

Shreyas Iyer Injury
Shreyas Iyer Injury (Source: Social Media)

फिर मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने अपनी चोट को लेकर अपडेट देते हुए कहा, “मैं कहूंगा कि यह ठीक है, यह वैसा ही है जैसा पहले था. मैं इसे नजर नहीं लगाना चाहता और उम्मीद है कि सब कुछ ठीक रहेगा.” आपको बता दें कि श्रेयस को पहले भी साल 2025 अक्टूबर में ODI मैच के दौरान स्प्लीन इंजरी हुई थी. जिसकी रिकवर करने के लिए उन्हें काफी वक्त लग गया था. ऐसे में उनकी ये हाथ पर इंजरी दोबारा होना काफी चिंताजनक है. फिलहाल फैंस को उम्मीद है कि ये इंजरी ज्यादा गंभीर ना हो और श्रेयस इससे जल्द से जल्द रिकवर कर जाएं.

Read More: IPL 2026 शुरू होते ही ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की हुई मौत, होटल रूम में मिली लाश को देख मचा हड़कंप