Shivam Dubey Reached Home: इंडियन क्रिकेट टीम ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बीते रविवार यानि 8 मार्च की रात मैच जीतकर तिरंगा लहराया था. भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड पर 96 रनों की ऐतिहासिक जीत दर्ज की. वैसे तो इस फाइनल जीत के कई हीरो रहे, लेकिन शिवम दुबे का इस जीत के साथ पूरे टूर्नामेंट में सबसे अहम रोल था. भारतीय पारी के 20वें ओवर में दो चौके और दो छक्के लगाकर भारतीय टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचाने के साथ ही दुबे ने न्यूजीलैंड को जीत से दूर कर दिया था.
फ्लाइट की जगह ट्रेन से क्यों निकले शिवम दुबे?
Shivam Dubey Reached Home: हालांकि, शिवम दुबे इस ऐतिहासिक जीत के बाद एक पल भी अपना वक्त बर्बाद किए बगैर अपने घर के लिए ट्रेन से निकल गए थे, क्योंकि घर पर बड़ी ही बेसब्री से इंतजार हो रहा था, वहीं उनके बेटे और बेटी भी अपने पापा से मिलने के लिए काफी एक्साइटेड थे.
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सोमवार यानी 9 मार्च तक अहमदाबाद से मुंबई जाने वाली सभी फ्लाइट्स पूरी तरह से बुक हो चुकी थीं, ऐसे में शिवम दुबे ने अपनी पत्नी अंजुम और एक दोस्त के साथ ट्रेन से घर जाने का फैसला किया. ऐसे में भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप के हीरो रहे दुबे को पता था कि भीड़ में घिरने का खतरा है.’
ट्रेन में टीटीई ने पूछा – कौन शिवम दुबे, वो क्रिकेटर?
Shivam Dubey Reached Home: इसके बाद मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अहमदाबाद-मुंबई सयाजी एक्सप्रेस के अपने एसी थ्री-टियर कोच में पहुंचने के बाद शिवम दुबे फटाफट अपर बर्थ में चढ़ गए और कंबल ओढ़कर लेट गए. तभी टीटीई (ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर) टिकट चेक करने आया और पूछा कि इस सीट पर कौन हैं? शिवम दुबे? वो क्रिकेटर?
शिवम की पत्नी अंजुम ने बिना रुके जवाब दिया, ‘नहीं-नहीं. वो यहां कहां से आएगा?’ फिर टीटीई के जाने के बाद लंबे टूर्नामेंट और जश्न की थकान से चूर शिवम दुबे ने आठ घंटे के सफर में सोने की कोशिश की, लेकिन बताया जा रहा है कि उन्हें ढंग से नींद ही नहीं आ पाई. हालांकि इस दौरान वो टॉयलेट भी गए थे, पर फिर भई किसी ने उनको नहीं पहचाना.
Read More: Team India की प्राइज मनी ने किया शतक पार, प्लेयर्स पर होगी करोड़ों की बारिश
