Shivam Dube की मुस्लिम वाइफ ने टीम इंडिया की जीत पर कह दी इतनी बड़ी बात, जानकर चौंक जाएंगे आप

By rishabhpandey

Published on:

Shivam Dube Wife Anjum

Shivam Dube Wife Anjum: इंडियन क्रिकेट टीम ने बीते दिन रविवार (08 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया है. इस मुकाबले में इंडिया ने इतना बड़ा टारगेट बनाया था कि उसे चेज करने में न्यूजिलैंड के पसीने छूट गए और पूरा मैच एक तरफा हो गया. लेकिन टीम के टोटल को बड़ा करने में लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी करने वाले शिवम दुबे (Shivam Dube) ने अहम योगदान दिया.

नंबर छह पर उतरने के बाद भी दुबे ने सिर्फ 8 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 26 रन बनाए. वहीं दुबे की इस पारी ने टीम इंडिया को 250 रनों का आंकड़ा पार करवाया और जीत के बाद दुबे की मुस्लिम वाइफ अंजुम खान ने उन पर दिल खोलकर प्यार लुटाया.

अंजुम खान की स्टोरी वायरल

Shivam Dube Wife Anjum: अंजुम खान ने जीत की खुशी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर कई स्टोरी शेयर कीं. उन्होंने भारत के खिताब जीतने से पहले भी कुछ स्टोरी लगाईं थी, जिसमें शिवम दुबे नजर आ रहे थे. तमाम स्टोरी में अंजुम ने लिखा कि, “माशाल्लाह अल्हमदुलिल्लाह नसरुमिनल्लाह वा फथुन करीब.” इसमें ‘नसरुमिनल्लाह वा फथुन करीब’ का मतलब होता है कि ‘जीत करीब है’. ये एक तरीके की दुआ है.

Shivam Dube Wife Anjum (Source: Social Media)

Shivam Dube Wife Anjum: बताते चलें कि यह कोई पहला मौका नहीं है कि जब अंजुम ने खुलकर इस तरह की स्टोरी शेयर की हो, बल्कि वो अक्सर दुबे के लिए इस तरह की स्टोरी शेयर करती रहती हैं. आईपीएल के दौरान भी कई बार अंजुम को अपने हस्बैंड शिवम को सपोर्ट करते हुए इस तरह की चीजें सोशल मीडिया पर शेयर करते देखा गया है.

कैसा रहा मुकाबला

Shivam Dube Wife Anjum (Source: Social Media)

Shivam Dube Wife Anjum: बात करें खिताबी मुकाबले की, तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 255/5 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए संजू सैमसन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 46 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 89 रन बनाए. इसके अलावा ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने फिफ्टी लगाई.

फिर रन चेज करने के लिए जैसे ही न्यूजीलैंड की टीम मैदान में उतरी वैसे ही उनकी हालत खराब हो गई और 19 ओवर में वो सिर्फ 159 रन ही बना पाई. इस तरह मुकाबले में भारत ने 96 रनों से जीत दर्ज की और वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा.

Read More: कौन है Ishan Kishan के साथ लिप-लॉक करने वाली मिस्ट्री गर्ल? World Cup के बाद फोटो हुई वायरल

Exit mobile version