Shahid Afridi On India: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर क्रिकेट जगत में एक और बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. लेकिन भारत के मैच जीतने की वजह से कई पाकिस्तानियों को तो मानों मौत सी आ गई है, लेकिन फिर भी वो भारत की तारीफ करते दिखाई दिए हैं. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को बड़े अंतर से हराकर लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम किया है. इस ऐतिहासिक जीत के बाद पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी भारतीय टीम की तारीफ की है.

Shahid Afridi On India: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारत की जीत का सबसे बड़ा कारण टीम की मजबूत बेंच स्ट्रेंथ को बताया है. उन्होंने कहा है कि भारतीय टीम के पास इतना मजबूत स्क्वॉड है कि प्लेइंग इलेवन के बाहर बैठे खिलाड़ी भी उतने ही सक्षम हैं जितने मैदान पर खेलने वाले.
अफरीदी का बयान वायरल

Shahid Afridi On India: अफरीदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि भारत ने पूरे टूर्नामेंट में चैंपियन की तरह खेल दिखाया है. उनके मुताबिक टीम का संतुलन बेहद शानदार रहा है और यही वजह है कि भारत लगातार बड़े टूर्नामेंट जीतने में सफल हो रहा है.
उन्होंने खास तौर पर भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन की जमकर तारीफ की. अफरीदी ने कहा कि सैमसन को जब मौका मिला तो उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया है.
कई खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना

Shahid Afridi On India: अफरीदी ने भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है. वहीं जब अफरीदी ने गेंदबाजी की बात की तो उन्होंने जसप्रीत बुमराह को भारतीय टीम की गेंदबाजी की रीढ़ बताया. उनके मुताबिक बुमराह नई गेंद, पुरानी गेंद और डेथ ओवर – हर परिस्थिति में शानदार गेंदबाजी करते हैं और इसी वजह से उनको दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक माना जाता है.

Shahid Afridi On India: भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद दुनिया भर के क्रिकेट दिग्गज भारतीय टीम की तारीफ कर रहे हैं और इसे मजबूत टीम संयोजन और शानदार प्रदर्शन का नतीजा बता रहे हैं. खासतौर पर हमारे दुश्मन देश पाकिस्तान की ओर से ज्यादा तारीफें सुनने को मिल रही हैं.
Read More: T-20 World cup जीतने पर मुंबई में इस दिन होगी Victory Parade, जानें पूरी डिटेल्स






