अब कोई नहीं करेगा संजू सैमसन की काबिलियत पर शक, वेस्टइंडीज के खिलाफ बने भारत के हीरो, विराट कोहली को भी पीछे छोड़ा

By raj kiran

Published on:

Sanju Samson's Revival Story

Sanju Samson’s Revival Story: संजू सैमसन के करियर में आखिरकार एक मैच विनिंग पारी आ गई है. जहां उन्होंने अकेले ही टीम इंडिया को जीत दिला दी. वो भी तब जब टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी.

संजू ने इसी के साथ अपने तमाम आलोचकों को भी करारा जवाब दे दिया. जो उनकी काबिलियत पर शक करते थे. केरल के इस 31 वर्षीय खिलाड़ी ने अपनी 97 रनों की पारी के साथ विराट कोहली के भी 10 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया.

Sanju Samson’s Revival Story: जीरो से हीरो बने संजू सैमसन

Sanju Samson's Revival Story
Sanju Samson’s Revival Story

संजू सैमसन की इस समय खूब चर्चाएं हो रही हैं. चर्चाएं होनी भी चाहिए. उन्होंने काम ही कुछ ऐसा किया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत करो या मरो वाला मुकाबला खेलने उतरी थी. एक तरह से ये क्वार्टरफाइनल की तरह ही था. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को हर हाल में ये मैच जीतना था. यहां संजू अपनी टीम के लिए संकटमोचक बने.

मैच के स्कोरकार्ड पर नजर डालें तो टॉस भारतीय टीम के पक्ष में रहा था. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रनों का स्कोर खड़ा किया. जिसमें रॉस्टन चेज ने 40 रनों का योगदान दिया. इंडियन टीम की गेंदबाजी की बात करें तो जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट अपने नाम किए.

Sanju Samson's Revival Story
Sanju Samson’s Revival Story

भारतीय टीम को जीत दर्ज करने के लिए 196 रन बनाने थे. उनकी शुरुआत बेहद खराब रही. अभिषेक शर्मा 10, ईशान किशन 10 और कप्तान सूर्यकुमार यादव 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. हालांकि एक छोर पर संजू सैमसन ढाल बनकर खड़े थे. राइट हैंड बैटर भारत को जीत दिलाकर ही लौटे. उन्होंने 97 रनों की नाबाद पारी खेली.

50 गेंदें खेलकर इस खिलाड़ी ने 12 चौके व 4 छक्के लगाए. संजू ने सूर्या के साथ तीसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की. तिलक के साथ चौथे विकेट के लिए 42 रन जोड़े. हार्दिक के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 38 रनों की पार्टनरशिप लगाई.

विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Sanju Samson's Revival Story
Sanju Samson’s Revival Story

संजू सैमसन ने अपनी 97 रनों की नाबाद पारी के साथ चेज मास्टर विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में चेज करते हुए सर्वाधिक स्कोर बना दिया. इससे पहले ये रिकॉर्ड विराट के नाम था. जो उन्होंने 2016 टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 82 रनों की पारी के साथ बनाया था. अब ये कीर्तिमान संजू के नाम दर्ज हो गया है.

 

Read More: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने 158 रन बनाकर ODI Cricket को कहा अलविदा, भारत को 185 रन से करारी हार