Kirti Azad के बाद अब Sanjay Manjrekar का घुमा दिमाग, World Cup पर दे बैठे कॉन्ट्रोवर्शियल स्टेमेंट

By rishabhpandey

Published on:

Sanjay Manjrekar On World Cup

Sanjay Manjrekar On World Cup: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को जीतकर टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए तीसरी बार ये खिताब अपने नाम किया है. वहीं भारतीय टीम ये कारनामा करने वाली पहली टीम बन गई है. भारत के वर्ल्ड चैंपियन बनने पर पूरे देश में जश्न का माहौल है. भारत के अलावा दुनिया की कोई और क्रिकेट टीम तीन बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी नहीं जीत पाई है. टीम इंडिया ने साल 2007, 2024 और अब 2026 में न्यूजीलैंड को फाइनल मुकाबले में 96 रन से हारकर ये चैंपियनशिप हासिल की है.

Sanjay Manjrekar On World Cup
Sanjay Manjrekar On World Cup (Source: Social Media)

इंडियन मेन्स क्रिकेट टीम की इस जीत को पूरा देश बड़े ही गर्व के साथ देख रहा है, लेकिन इसी बीच कुछ ऐसे क्रिकेटर्स भी है, जो कि अपनी ही टीम की जीत पर सावल खड़े कर रहे हैं. जी हां, पूर्व इंडियन क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने टीम इंडिया की जीत पर कुछ ऐसी बात बोली है, जो कि क्रिकेट फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आएगी.

संजय मांजरेकर ने किया विवादित पोस्ट

Sanjay Manjrekar On World Cup
Sanjay Manjrekar On World Cup (Source: Social Media)

Sanjay Manjrekar On World Cup: संजय मांजरेकर अक्सर अपने बयानों के कारण कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा बने रहते हैं. ऐसे में अब उन्होंने टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मिली जीत पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि, ‘समय के साथ हमें हर साल दिए जाने वाले इन वर्ल्ड खिताबों को सही तरीके से देखना होगा. चुनौती और प्रतिष्ठा के मामले में भारत का टी20 वर्ल्ड कप जीतना, कपिल देव की कप्तानी में साल 1983 और धोनी की कप्तानी में 2011 में मिली 50 ओवरों के वर्ल्ड कप की जीत के मुकाबले कहीं भी नहीं ठहरता हैं.’

क्या टी20 वर्ल्ड कप की जीत 1983 और 2011 से कम है?

Sanjay Manjrekar On World Cup
Sanjay Manjrekar On World Cup (Source: Social Media)

Sanjay Manjrekar On World Cup: संजय मांजरेकर के इस बयान से सोशल मीडिया पर काफी बवाल मच गया है. क्योंकि मांजरेकर ने अपने बयान से ये तो साफ कर दिया है कि वो टी20 वर्ल्ड कप को ODI वर्ल्ड कप के आगे कुछ नहीं मानते और टी20 वर्ल्ड कप की उपलब्धियों को भई वो कुछ नहीं मानते, लेकिन सवाल ये भी है कि क्या टीम इंडिया को तीन-तीन टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने के लिए मेहनत नहीं करनी पड़ी. मौजूदा दौर में टीम इंडिया क्रिकेट में सुपर पावर है, जिस बात को आज पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है.

ऐसे में जब खुद के ही देश के लोग गद्दारों की तरह बात करने लग जाए, तो जनता के बीच आक्रोश आ जाना लाजमी सी बात है. कपिल देव की कप्तानी हो या फिर महेंद्र सिंह धोनी की, हर दौर में टीम इंडिया का अपना एक अलग संघर्ष रहा है. ये उसी संघर्ष और मेहनत का रिजल्ट है कि आज भारतीय क्रिकेट का पूरी दुनिया में दबदबा देखने को मिल रहा है. लेकिन किसी एक फॉर्मेट को दूसरे से कम्पेयर करना कही ना कही बहुत गलत है.

Read More: Team India की प्राइज मनी ने किया शतक पार, प्लेयर्स पर होगी करोड़ों की बारिश