IPL 2026 में समीर रिजवी की बदली किस्मत, जानें CSK को छोड़ DC में आते ही क्या आया बड़ा बदलाव

By rishabhpandey

Published on:

Sameer Rizvi Game Changer

Sameer Rizvi Game Changer: Sameer Rizvi एक ऐसा नाम जो कभी बेंच पर बैठकर मौके का इंतजार कर रहा था और आज IPL 2026 में मैच विनर बनकर सामने आया है! लेकिन सवाल यहां पर ये खड़ा होता है कि आखिर ऐसा क्या बदला कि अचानक से समीर रिजवी मैच विनिंग पारियां खेलने लगा.? तो इसका जवाब है जवाब है एक शख्स जो कि है दिल्ली कैपिटल्स के कोच Hemang Badani. ये सिर्फ एक खिलाड़ी की फॉर्म की कहानी नहीं है, ये है सही बैकिंग और सही रोल की ताकत.

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स से पहले रिज़वी Chennai Super Kings के साथ थे, लेकिन उस दौरान उन्हें ज्यादातार लोअर ऑर्डर में भेजा जाता था नंबर 6 या 7 पर. जहां उनके पास ना टाइम होता था और ना ही खुद को सेट करने का मौका. जिसका नतीजा होता था संघर्ष और टूर्नामेंट के दौरान सिर्फ 51 रन.

Sameer Rizvi Game Changer: Delhi Capitals में आते ही बदली पूरी कहानी

Sameer Rizvi Game Changer (Source: Social Media)

लेकिन जैसे ही वो Delhi Capitals में आए, वैसे ही पूरी कहानी बदल गई. सीजन शुरू होने से पहले ही हमंग बदानी ने साफ कर दिया था कि “तुम नंबर 4 पर खेलोगे… और अपना नेचुरल गेम खेलोगे।” बस फिर यहीं से बदलाव शुरू हुआ. अब बात करते हैं उस मैच की जिसने रिज़वी को स्टार बना दिया. दिल्ली का पहला मुकाबला जो कि लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ था उसमें टाम की हालत काफी अच्छी नहीं थी. 26 के स्कोर पर टीम के 4 विकेट गिर चुके थे और टीम पूरी तरह से दबाव में थी.

लेकिन यहीं बदानी ने एक मास्टरस्ट्रोक खेला उन्होंने और उन्होंने Tristan Stubbs को रिज़वी के साथ भेजा. जिसके बाद रिज़वी ने खेली 70 रन की नाबाद पारी और मैच खत्म. इसके बाद उन्हें Player of the Match का खिताब भी मिला. लेकिन ये सिर्फ एक पारी नहीं थी, बल्कि इसके बाद Mumbai Indians के खिलाफ भी 51 गेंदों में रिजवी ने 90 रन ठोके. जिसमें उन्होंने 7 छक्के लगाए और पूरी गेंदबाजी पर दबदबा आ गया.

Sameer Rizvi Game Changer: 2026 में रिजवी के आंकड़े देखिए

Sameer Rizvi Game Changer (Source: Social Media)

अब जरा आंकड़े देखिए IPL 2026 में सिर्फ 2 मैच के अंदर 160 रन वो भी 160 की औसत और 163+ के स्ट्राइक रेट के साथ. ये सिर्फ फॉर्म नहीं है, ये ट्रांसफॉर्मेशन है. तो आखिर इस बदलाव की वजह क्या है?

1. रोल क्लैरिटी: अब रिज़वी को पता है कि उन्हें क्या करना है डिफेंस भी करना है और अटैक भी करना है.

2. कोच का भरोसा: जब कोच खुलकर कहता है “जाओ, खेलो” तो खिलाड़ी का डर खत्म हो जाता है.

3. सही मौके पर सही फैसले: जैसे LSG मैच में Stubbs को भेजना, जिससे प्रेशर शेयर हुआ.

और सबसे बड़ी बात रिज़वी खुद मानते हैं कि “कोच ने मुझे मेरा गेम खेलने की आज़ादी दी है.”

Sameer Rizvi Game Changer (Source: Social Media)

IPL जैसे टूर्नामेंट में टैलेंट बहुत होता है, लेकिन फर्क बनाता है कि कौन आपको सही तरीके से इस्तेमाल करता है. आज समीर रिज़वी ऑरेंज कैप की रेस में आगे हैं और दिल्ली के लिए सबसे बड़े मैच विनर बन चुके हैं. ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि क्या इस सीजन में रिजवी ऑरेंड कैप की रेस में टॉप पर इस टूर्नामेंट को खत्म कर पाते हैं या नहीं.

Read More: आखिर राजस्थान रॉयल्स के आगे क्यों हार गई GT, जानें प्लानिगं में कहां रह गई कमी?

Exit mobile version