Salman Ali Agha fumed after losing to India: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में बीते 15 फरवरी को एक जोरदार मुकाबला खेला गया. जहां दो कट्टर प्रतिद्वंदी टीमें भारत और पाकिस्तान आमने-सामने थी.
कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की. भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 61 रनों से पराजित कर दिया. हार के बाद पाकिस्तानी कैप्टन सलमान अली आगा बेहद निराश नजर आए. उन्होंने बताया उनकी टीम भारत के खिलाफ कहां चूक गई.
Salman Ali Agha fumed after losing to India: सलमान आगा ने कही ये बात
पाकिस्तान टीम की एक बार फिर काफी आलोचनाएं हो रही हैं. यह टीम फिर से टीम इंडिया के हाथों हार गई. पिछले 9 मैचों में भारतीय टीम ने 8 दफा पाकिस्तान टीम को पटखनी दी है. आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज के मैच में पाकिस्तान एकतरफा अंदाज में परास्त हुई. मैच के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा पोस्ट मैच इंटरव्यू में पहुंचे. जहां उन्होंने हार को लेकर कहा,
‘हमने 4 स्पिनर्स उतारे लेकिन उनका दिन अच्छा नहीं था. हम अपनी योजनाओं पर सही से अमल नहीं कर पाए. बल्ले के साथ हम अच्छी शुरुआत नहीं कर पाए. अगर आप पावरप्ले में ही 3,4 विकेट गंवा देंगे तो मुकाबले में काफी पीछे रह जाएंगे. पहली पारी के दौरान गेंद ग्रिप हो रही थी और पिच पर रुककर आ रही थी. दूसरी पारी में पिच बेहतर हो गई थी. लेकिन हमने परिस्थितियों के हिसाब से अच्छी गेंदबाजी और बल्लेबाजी नहीं की. इन मैचों में इमोशंस हमेशा हाई रहते हैं. हमें इससे निपटने की जरूरत है. क्योंकि हम काफी खेल चुके हैं. अगले कुछ दिनों में हमारा अहम मैच है. जिसे जीतकर हम क्वालीफाई करने को देखेंगे. फिर टूर्नामेंट में हम वापसी कर लेंगे.’
भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में पाकिस्तान को हराया
इस मैच के स्कोरकार्ड पर नजर डालें तो टॉस पाकिस्तान के पक्ष में रहा था. कप्तान सलमान अली आगा ने पहले टीम इंडिया को बल्लेबाजी का न्योता दिया. पहले खेलने आई भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रनों का स्कोर खड़ा किया. उनकी ओर से ओपनर ईशान किशन ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 40 बॉल पर 77 रन ठोके. जवाब में पाकिस्तान टीम 18 ओवर में 114 रन बनाकर सिमट गई.
नामीबिया के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला
पाकिस्तान को अगर सुपर-8 में क्वालीफाई करना है, तो उन्हें ग्रुप-स्टेज के अपने आखिरी मैच को हर हाल में जीतना होगा. उनका सामना नामीबिया के साथ होगा. जो उनके लिए करो या मरो वाला मुकाबला होगा.
Read More: भारत के सामने फिर जलील हुआ पाकिस्तान झेलनी पड़ी बुरी हार
