‘उनपर अटैक करेंगे’, भारत के खिलाफ मैच को लेकर पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान का बड़ा बयान

By raj kiran

Published on:

Sahibzada Farhan warns India

Sahibzada Farhan warns India: पाकिस्तान इस समय विजय रथ पर सवार है. आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में ये टीम लगातार दो मुकाबले जीतने में सफल रही. पहले मैच में नीदरलैंड को पटकने के बाद वह यूएसए को हराने में कामयाब रही.

बीते 10 फरवरी को खेले गए मुकाबले में साहिबजादा फरहान अपनी टीम की जीत के हीरो बने. मैच के बाद इस खिलाड़ी ने भारत के साथ अगले मैच को लेकर बड़ा बयान दिया.

Sahibzada Farhan warns India: साहिबजादा फरहान ने भारत को ललकारा

Sahibzada Farhan warns India
Sahibzada Farhan warns India

2026 टी20 वर्ल्ड कप के तहत पाकिस्तान और यूएसए के बीच मैच नंबर- 12 खेला गया. जिसमें पाकिस्तान विजयी रही. साहिबजादा फरहान ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा. जिसके लिए वह प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए. मैच के बाद पोस्ट मैच शो में उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ मैच को लेकर बड़ा बयान दिया.

वसीम अकरम ने उनसे इंटरव्यू के दौरान सवाल किया- ’15 तारीख को बड़ा मैच है, क्या पाकिस्तान टीम उसमें भी इसी माइंडसेट से खेलेगr?’ इसके जवाब में फरहान ने कहा- ‘बिल्कुल जिस तरह हम आखिरी बार एशिया कप के दौरान उनके खिलाफ खेले थे, इस बार भी उसी माइंडसेट से खेलेंगे. और कोशिश करेंगे इसी तरह हम उनपर अटैक करें’.

यूएसए के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी

Sahibzada Farhan warns India
Sahibzada Farhan warns India

यूएसए के खिलाफ अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी. पहले खेलते हुए इस टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 190 रनों का स्कोर खड़ा किया.

साहिबजादा फरहान ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों पर 73 रन ठोके. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके व 5 छक्के लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 178 का रहा. इस पारी के लिए फरहान को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.

पाकिस्तान ने T20 विश्व कप में दर्ज की लगातार दूसरी जीत

Sahibzada Farhan warns India
Sahibzada Farhan warns India

191 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएसए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर केवल 158 रन ही बना सकी. पाकिस्तान की गेंदबाजी पर नजर डालें तो उनके स्पिनर्स ने कमाल का प्रदर्शन किया. उस्मान तारिक ने 3 व शादाब खान ने 2 विकेट अपने नाम किए. अब यह टीम 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के विरुद्ध खेलने उतरेगी.

 

Read More: बांग्लादेश को ICC की बड़ी सौगात, T20 वर्ल्ड कप से बाहर करने का अब दिया बड़ा इनाम