Ruturaj Gaikwad ने शतक लगाकर किया एतिहासिक कारनामा, द्रविड-गौतम गंभीर की बराबरी कर के बनाया रिकॉर्ड

By rishabhpandey

Published on:

Ruturaj Gaikwad Record

Ruturaj Gaikwad Record: इंडिया ए के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई सीरीज के मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेलकर नया इतिहास रच दिया है। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 112 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और टीम की पारी को मजबूती दी। ये उनके लिस्ट-ए करियर का 21वां शतक रहा, जिसके साथ उन्होंने भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गजों राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर की बराबरी कर ली।

Ruturaj Gaikwad Performance: संयम और क्लास का शानदार प्रदर्शन

Ruturaj Gaikwad Record (Source: Google)

गायकवाड़ ने अपनी पारी के दौरान धैर्य और तकनीक का बेहतरीन मिक्सचर दिखाया। उन्होंने शतक तक पहुंचने के लिए सिर्फ 9 चौके लगाए और बिना किसी जल्दबाजी के पारी को आगे बढ़ाया। उनकी बल्लेबाजी ने भारत ए को मजबूत सिचुएशन के अंदर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने तिलक वर्मा के साथ महत्वपूर्ण शतकीय साझेदारी भी की, जिसने श्रीलंका ए के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।

Ruturaj Gaikwad Record: द्रविड़ और गंभीर की बराबरी

Ruturaj Gaikwad Record (Source: Google)

इस शतक के साथ ऋतुराज गायकवाड़ ने लिस्ट-ए क्रिकेट में 21 शतक पूरे कर लिए हैं। अब वह भारत के लिए इस फॉर्मेट में 21 शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर के साथ ज्वाइंट तौर पर शामिल हो गए हैं।

भारत के लिए लिस्ट-ए क्रिकेट में 21 शतक लगाने वाले खिलाड़ी:

Ruturaj Gaikwad Record (Source: Google)

21 शतक – राहुल द्रविड़
21 शतक – गौतम गंभीर
21 शतक – ऋतुराज गायकवाड़

गायकवाड़ की इस अचीवमेंट पर डगआउट में मौजूद उनके साथी खिलाड़ियों ने खड़े होकर तालियां बजाईं और उनका स्वागत किया।

Vaibhav Sooryavanshi Performance: वैभव सूर्यवंशी नहीं दिखा सके कमाल

Ruturaj Gaikwad Record (Source: Google)

हालांकि भारत ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेली जा रही ट्राई सीरीज के इस शुरुआती मुकाबले में युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। वह केवल 14 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन तिलक वर्मा ने 60 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि प्रियांश आर्य ने 32 रन का योगदान देकर टीम को मजबूती दी।

Centurians In India A Cricket: लिस्ट-ए क्रिकेट में भारत के सबसे सफल शतकवीर

Ruturaj Gaikwad Record (Source: Google)

वहीं गायकवाड़ ने एक बड़ी अचीवमेंट हासिल की है, लेकिन भारत के लिए लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अभी उन्हें लंबा सफर तय करना है। लिस्ट-ए क्रिकेट में वो सभी मैच शामिल होते हैं जो एक दिन में खत्म होते हैं और जिनमें आमतौर पर 40 से 50 ओवर प्रति पारी खेली जाती है।

भारत के लिए लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक:

Ruturaj Gaikwad Record (Source: Google)

60 शतक – सचिन तेंदुलकर
59 शतक – विराट कोहली
37 शतक – रोहित शर्मा
31 शतक – सौरव गांगुली

ऋतुराज गायकवाड़ की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए माना जा रहा है कि वह आने वाले सालों में इस लिस्ट में और ऊपर पहुंच सकते हैं। फिलहाल उन्होंने अपने शानदार शतक से एक बार फिर सेलेक्टर्स और क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

Read More: Manav Suthar ने टेस्ट डेब्यू में मचाया धमाल, जानें कितने पैसे कमाता है ये युवा स्पिनर?

Exit mobile version