RR Playing 11: आईपीएल 2026 ज्लद ही शुरू होने वाला है और इस सीजन को लेकर फैंस में एक अलग सी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. इस लीग की शुरूआत 28 मार्च से होगी, वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम इस टूर्नामेंट में अपनी शुरुआत 30 मार्च से करेगी. राजस्थान का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होगा. इस सीजन राजस्थान के पास कई धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं, लेकिन इनमें से वो कौन सी प्लेइंग 11 होगी जो टीम को इस साल का खिताब जीता पाएंगी, ये देखना बेहद जरूरी होगा.
इस साल राजस्थान से कुछ खिलाड़ी बाहर भी हुए हैं, जैसे कि संजू सैमसन इस बार पिंक नहीं बल्कि चैन्नई के साथ पीली जर्सी में नजर आएंगे, तो वहीं रविंद्र जडेजा पीली से पिंक जर्सी में दिखेंगे. इसी बीच अब हम आपको इस साल की प्लेइंग 11 के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि हो सकता है मैदान में पहले मैच के दौरान ऊतरे पर उससे पहले हम आपको राजस्थान रॉयल्स के फुल स्कवाड के बारे में बता देते हैं.
RR Playing 11: यह है राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल 2026 का पूरा स्कवाड

राजस्थान के पूरे स्कवाड में वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेन मफाका, नांद्रे बर्गर, रविंद्र जडेजा, डोनोवोन फरेरा, सैम करन, रवि बिश्नोई, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, विग्नेश पुथुर, यश राज पुंज, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, बृजेश शर्मा और अमन व पेराला हैं.
RR Playing 11: ये हो सकती है प्लेइंग 11

प्लेइंग 11 में नंबर 1 पर वैभव सूर्यवंशी, दूसरे नंबर पर यशस्वी जायसवाल और तीसरे नंबर पर शिमरोन हेटमायर हो सकते हैं. वहीं नंबर 4 पर कप्तान रियान पराग इसके अलावा नंबर 5 के लिए ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नंबर 6 पर रविंद्र जडेजा और नंबर 7 पर सैम करन होंगे. साथ ही शुभम दुबे भी टीम के पास हैं जो 8वें नंबर पर बल्लेबाजी में धूम धड़ाका मचा सकते हैं और गेंदबाजी भी कर सकते हैं, फिर 9 नंबर पर रवि बिश्नोई, 10 नंबर पर जोफ्रा आर्चर और 11 नंबर पर संदीप शर्मा हो सकते हैं. इसी के साथ अगर इम्पेक्ट सब्सटीट्यूट की बात करें तो तुषार देशपांडे इसमें बतौर सब्सटीट्यूट खेल सकते हैं.
Read More: क्या RCB की ये नई प्लेइंग 11 उन्हें जीता पाएगी IPL 2026 का खिताब? जानें क्या हैं टीम में बड़े बदलाव






