Rohit Sharma Spotted at Shikhar Dhawan’s Wedding: टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन दोबारा घोड़ी चढ़ गए हैं. उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ बीते 21 फरवरी को सात फेरे लिए.
ये दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. अब ये शादी के बंधनों में भी बंध गए हैं. इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा, सुरेश रैना समेत तमाम सेलिब्रिटीज मौजूद रहे.
Rohit Sharma Spotted at Shikhar Dhawan’s Wedding: शिखर धवन ने सोफी शाइन संग रचाई शादी

शिखर धवन इस समय काफी सुर्खियों में हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर एक बार फिर दूल्हा बन गए हैं. उन्होंने 40 साल की उम्र में दोबारा शादी रचाई है. सोफी शाइन जो उनकी गर्लफ्रेंड थीं, धवन ने उन्हीं के साथ सात फेरे लिए हैं. ये दोनों बीते शनिवार एक दूजे के हो गए. करीब दो साल तक डेट करने के बाद इन दोनों ने एक दूसरे को अपना जीवनसाथी चुना.

पहली बार ये कपल एक साथ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान दुबई में मैच देखते हुए नजर आए थे. जिसके बाद खबरों का बाजार गर्म हो गया. इसके बाद मई, 2025 में सोशल मीडिया के जरिए दोनों ने अपने रिश्ते की अधिकारिक घोषणा कर दी. फिर तो दोनों समय-समय पर एक दूसरे की तस्वीरें व रील्स साझा करते रहे. जो फैंस को बेहद पसंद भी आए.
जनवरी महीने की 12 तारीख को शिखर और सोफी ने सगाई कर ली. वहीं अब शादी के बंधनों में भी बंध गए. सोफी आयरलैंड की रहने वाली हैं. धवन की ये दूसरी शादी है. पहली शादी उनकी आयशा मुखर्जी के साथ 2012 में हुई थी. हालांकि इन दोनों का रिश्ता 2023 में तलाक के बाद खत्म हो गया. इन दोनों का एक बेटा भी है. जिसका नाम जोरावर है.
रोहित शर्मा समेत तमाम सेलिब्रिटीज का रहा जमावड़ा

शिखर धवन और सोफी शाइन ने अपनी शादी के मौके पर अपने परिवार के अलावा खास दोस्तों को भी निमंत्रण दिया था. भारत के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा, पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना व आरपी सिंह व बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. इनकी तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं.






