Rohit Sharma New IPL Record: इंडियन प्रीमियर लीग में रोहित शर्मा ने वो कर दिखाया है, जो कि बड़े बड़े प्लेयर्स करने में नाकामयाब रहते हैं. आपको बता दें कि उन्होंने छक्के लगाने के मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है. रोहित अब IPL में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. साथ ही वो किसी एक IPL टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने यह कारनामा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में किया है.
रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में 26 गेंद खेलकर 35 रन बनाए. इस पारी में उनके बल्ले से 5 चौके और एक छक्का भी निकला. बस फिर एक सिक्स लगाते ही उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया.
Rohit Sharma New IPL Record: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास
मुंबई बनाम दिल्ली मैच से पहले रोहित शर्मा और एमएस धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 50-50 सिक्स लगाए थे. लेकिन DC के खिलाफ मैच में एक छक्का लगाते ही रोहित किसी एक आईपीएल टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए है. अब रोहित ने दिल्ली टीम के खिलाफ 51 छक्के लगा दिए हैं, जबकि धोनी ने 50 सिक्स ही लगाए हैं.
रोहित को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना शुरू से ही काफी पसंद रहा है. खास तौर पर दिल्ली उन 2 टीमों में से एक है, जिसके खिलाफ ‘हिटमैन’ ने 1000 से अधिक आईपीएल रन बनाए हैं. DC के खिलाफ 38 मैचों में रोहित ने अब तक 1092 रन बना लिए हैं.
वहीं किसी एक IPL टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड की बात करें तो ये क्रिस गेल के नाम है. उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 61 और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 54 छक्के लगाए है. ऐसे में दिल्ली के साथ हुए मुकाबले के बाद अब इस फेहरिस्त में रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर आ गए हैं.
61 सिक्स – क्रिस गेल (बनाम पंजाब किंग्स)
54 सिक्स – क्रिस गेल (बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स)
51 सिक्स – रोहित शर्मा (बनाम दिल्ली कैपिटल्स)
50 सिक्स – एमएस धोनी (बनाम दिल्ली कैपिटल्स)
Rohit Sharma New IPL Record: एक और रिकॉर्ड के करीब रोहित
हालांकि बात यहां पर खत्म नहीं होती, क्योंकि रोहित शर्मा एक और खास कीर्तिमान रचने से केवल 11 रन दूर हैं. वो मुंबई इंडियंस के लिए 5,989 रन बना चुके हैं और वो पहले ही मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि क्या वो अपने अगले मैच में ही 6000 रनों के आंकड़े को पार कर पाते हैं या नहीं?
Read More: आखिर राजस्थान रॉयल्स के आगे क्यों हार गई GT, जानें प्लानिगं में कहां रह गई कमी?
