Rohit Sharma hugging Wasim Akram Sparks Controversy: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के तहत खेला गया भारत बनाम पाकिस्तान धमाकेदार रहा. जहां भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 61 रनों से धूल चटा दी. इस मैच में एक बार फिर टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया.
जिसके बाद चर्चाओं का बाजार काफी गर्म हो गया. वहीं मैच से पहले पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम से गले मिलते दिखे. जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है.
Rohit Sharma hugging Wasim Akram Sparks Controversy: रोहित शर्मा ने वसीम अकरम को किया हग

रोहित शर्मा फिर से चर्चाएं बटोर रहे हैं. हालांकि इस बार उनकी बल्लेबाजी नहीं बल्कि कुछ और चर्चा का विषय बना हुआ है. कोलंबो में हुए भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान रोहित स्टेडियम में मौजूद थे. उन्हें वहां गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था. गौरतलब है कि वह 2026 टी20 वर्ल्ड कप के ब्रांड एम्बेसडर हैं. मुकाबला शुरू होने से पहले वह मैदान पर ट्रॉफी लेकर आए थे.
उनके साथ महान तेज गेंदबाज और पूर्व पाकिस्तान खिलाड़ी वसीम अकरम भी थे. दोनों काफी गर्मजोशी से मिले और एक दूसरे को गले भी लगाया. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मची खलबली

इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया. भारत व पाकिस्तान दोनों के फैंस इसपर सवाल उठा रहे हैं. जिनमें से कई लोगों का ये कहना था कि या तो पाकिस्तान के साथ मैच न खेलें. लेकिन अगर खेलते हैं तो हाथ न मिलाने जैसी हरकत न करें.
कुछ लोगों ने ये कहा कि स्पोर्ट्समैनशिप को इस तरह खत्म नहीं करना चाहिए. अगर भारत पाकिस्तान के साथ खेले तो स्पिरिट ऑफ क्रिकेट का ध्यान रखे. वहीं कई सारे पाकिस्तान फैंस ने लिखा कि भारत का ये कैसा दोगलापन है.
भारत-पाकिस्तान के बीच एक बार फिर नहीं हुआ हैंडशेक

इंडियन टीम ने एक बार फिर पाकिस्तान के साथ नो हैंडशेक पॉलिसी अपनाई. 2026 टी20 विश्व कप के तहत जब इनकी भिड़ंत हुई, तब टॉस के समय सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कैप्टन सलमान आगा के साथ हाथ नहीं मिला. वहीं मुकाबले के बाद भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. जहां मैच समाप्त होते ही भारतीय खेमा अपने ड्रेसिंग रूम की तरफ चला गया.






