Rinku Singhs Wife Note: टी20 वर्ल्डकप 2026 में भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद हर एक भारतीय को खुश कर दिया है. लेकिन इसी के बीच एक कहानी ऐसी भी सामने आई है, जिसने फैंस को इमोशनल कर दिया है और ये कहानी है भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह की, जिन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ की परवाह किए बिना सबसे मुश्किल समय में भी टीम के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाई.
टीम इंडिया की जीत का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है, लेकिन इस जीत के पीछे रिंकू सिंह की हिम्मत और जज्बे की भी खूब चर्चा हो रही है. दरअसल टूर्नामेंट के दौरान उनके पिता का निधन हो गया था, फिर भी उन्होंने टीम के साथ बने रहने का फैसला किया.
पिता के निधन के बाद भी टीम से जुड़े रहे
रिंकू सिंह के लिए यह वर्ल्ड कप भावनात्मक रूप से बेहद कठिन रहा. क्योंकि एक तरफ जहां उनके पिता का निधन हुआ तो दूसरी तरफ देश के लिए उनके ऊपर खेलने की जिम्मेदारी भी थी. ऐसे में उन्होंने देश को प्राइयोरिटी देते हुए पिता का निधन होने के एक दिन बाद ही भारतीय टीम को ज्वाइन कर लिया था. हालांकि इस टूर्नामेंट में उनका बल्ला ज्यादा नहीं चला, उन्होंने 5 मैचों में 24 रन बनाए. लेकिन इसके बावजूद उनकी मानसिक मजबूती ने सभी का दिल जीत लिया. टीम के साथ बने रहकर उन्होंने यह दिखाया कि मुश्किल हालात में भी खिलाड़ी अपने देश के लिए कैसे खड़े रहते हैं.
मंगेतर प्रिया सरोज का भावुक संदेश
ऐस में रिंकू सिंह की मंगेतर और सांसद प्रिया सरोज ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जो की तेजी से वायरल होता दिखाई दे रहा है. उन्होंने रिंकू की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, “कुछ दिन सिर्फ कैलेंडर में लिखे जाते हैं, लेकिन 8 मार्च 2026 जैसे दिन इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो जाते हैं. यह वही दिन है जब भारत ने टी20 वर्ल्डकप 2026 की ट्रॉफी उठाई और हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया. यह गौरव का ऐसा पल है, जिसे देश आने वाली कई पीढ़ियों तक याद रखेगा और जश्न मनाएगा.” इस पोस्ट पर हजारों लोगों ने रिंकू की सराहना की है.
जल्द शादी के बंधन में बंध सकता है यह जोड़ा
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते साल ही रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने एक पर्सनल कार्यक्रम में सगाई कर के अपने रिश्ते की शुरुआत की थी. रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले है. ऐसा माना जा रहा है कि आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद ये कपल शादी कर सकता है.
Read More: गर्लफ्रैंड संग खुलेआम बीच मैदान में लेटे Hardika Pandya, फिर जो हुआ…..
