IPL 2026 से पहले UP सरकार ने रिंकू सिंह को दिया बड़ा तोहफा, इस पद पर क्रिकेटर जमाएंगे अपना रोला

By rishabhpandey

Published on:

Rinku Singh Become Regional Sports Officer

Rinku Singh Become Regional Sports Officer: IPL 2026 को शुरू होने में अभी कुछ दिन बाकी है, लेकिन इस टूर्नामेंट के शुरू होने स पहले रिंकू सिंह को यूपी गवर्मेंट की ओर से पहले ही बड़ा तोहफा मिल चुका है. दरअसल 28 मार्च से आईपीएल शुरू होने जा रहे हैं और इस मेगा टूर्नामेंट में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर सभी की निगाहें टिकी होंगी, अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और मैच फिनिश करने के लिए मशहूर रिंकू का इस समय पूरे फोकस IPL पर लगा हुआ है. लेकिन IPL तैयारियों के बीच रिंकू सिंह के लिए मैदान के बाहर एक ऐसी खुशखबरी सामने आई है, जिसनें उनके फैंस को काफी एक्साइटेड कर दिया है.

Rinku Singh Become Regional Sports Officer: रिंकू सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी

Rinku Singh Become Regional Sports Officer (Source: Social Media)

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें एक अहम जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है. रिंकू सिंह को प्रदेश में रिजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर के पद पर नियुक्त किया जाएगा. दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार इंटरनेशनल स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले रिंकू समेत कई खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने जा रही है. इस लिस्ट में रिंकू सिंह के अलावा कई अन्य खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं. पैरा एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रवीण कुमार और पेरिस ओलंपिक में हॉकी में पदक जीतने वाले राज कुमार पाल को पुलिस उप अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया जाएगा.

Rinku Singh Become Regional Sports Officer: CM योगी आदित्यनाथ सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

Rinku Singh Become Regional Sports Officer (Source: SociaL Media)

इसके अलावा पैरा एथलीट अजीत सिंह और सिमरन को जिला पंचायत राज अधिकारी बनाया जाएगा, जबकि प्रीति पाल को सेक्शन डेवेलपमेंट ऑफिसर के पद की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. यह सभी नियुक्तियां उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 के तहत की जा रही हैं, जिसके जरिए ओलंपिक, पैरालंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स जैसे बड़े मंचों पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है. मंगलवार यानी कि 24 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के लोकभवन में इन खिलाड़ियों को अपॉइंटमेंट लैटर सौंपेंगे.

Rinku Singh Become Regional Sports Officer: 29 मार्च को KKR का पहला मैच

Rinku Singh Become Regional Sports Officer (Source: Social Media)

गौरतलब है कि IPL 2026 में रिंकू सिंह की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स 29 मार्च को अपना पहला मैच खेलेगी. KKR का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा और वानखेड़े स्टेडियम में ये मुकाबला खेला जाएगा. रिंकू सिंह की नजरें पहले मैच से ही IPL में कमाल करने पर लगी होंगी. रिंकू लंबे समय से KKR की टीम का हिस्सा हैं, साल 2018 से वह KKR के साथ हैं और उन्होंने कई बार अपनी परफॉर्मेंस से कई ऐसे मैच जीताए है.

जिसे जीतने की उम्मीद लगभग नामुमकिन थी. उन्होंने 59 IPL मैचों में कोलकाता के लिए 1099 रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं. ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि क्या इस सीजन में रिंकू अपनी टीम के लिए कारगर साबित होंगे या नहीं.

Read More: Harshit Rana के ना होने पर भी काफी मजबूत है KKR की प्लेइंग 11, जानें कौन सा प्लेयर टीम को बनाएगा चौथी बार चैंपियन?

Exit mobile version