Retention List of IPL 2026: अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन खेला जाएगा। मगर इससे पहले सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी स्क्वाड में बड़े बदलाव किए हैं। शार्दुल ठाकुर, रविंद्र जडेजा, सैम करन, मोहम्मद शमी और संजू सैमसन समेत कई खिलाड़ियों की टीम बदल चुकी है। हालाँकि, इस समय सबसे ज्यादा चर्चा रविंद्र जडेजा और संजू सैमसन की हो रही है।
जडेजा लम्बे समय से Chennai Super Kings का हिस्सा थे और संजू ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत ही राजस्थान रॉयल्स के साथ की थी। ऐसे में किसी ने नहीं सोचा था आईपीएल 2026 में दोनों सीनियर खिलाड़ियों की जर्सी का रंग बदल जाएगा। मगर दोनों टीमों के मैनेजमेंट ने बड़ा फैसले लेते हुए दोनों खिलाड़ियों को ट्रेड कर लिया है। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स ने नितीश राणा को भी अपनी टीम से रिलीज कर दिया है। अगले सीजन वो दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आएँगे।
Retention List of IPL 2026: इन खिलाड़ियों की बदली टीम
संजू सैमसन इस सीजन के सबसे महंगे ट्रेड खिलाड़ी हैं। वे राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई सुपर किंग्स में 18 करोड़ रुपये की सैलरी पर गए हैं। इसके अलावा जडेजा को राजस्थान रॉयल्स 14 करोड़ और सैम करन को 2.4 करोड़ रुपये देगी। इसके अलावा मोहम्मद शमी सनराइजर्स हैदराबाद से लखनऊ सुपर जाइंट्स गए हैं, जहाँ उन्हें 10 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
इसके अलावा आप ट्रेड हुए अन्य खिलाड़ियों की लिस्ट भी नीचे देख सकते हैं, जिनकी आधिकारिक रूप से पुष्टि हो चुकी है।
संजू सैमसन : RR से CSK (18 करोड़)
रविंद्र जडेजा : CSK से RR (14 करोड़)
मोहम्मद शमी : SRH से LSG (10 करोड़)
शार्दुल ठाकुर : LSG से MI (2 करोड़)
शेरफेन रफरफोर्ड : GT से MI (2.6 करोड़)
सैम करन : CSK से RR (2.4 करोड़)
नितीश राणा : RR से DC (4.2 करोड़)
डोनोवन फ़ेरीरा : DC से RR (1 करोड़)
अर्जुन तेंदुलकर : MI से LSG (30 लाख)
मयंक मारकंडे : KKR से MI (30 लाख)
Also Read: IPL 2026: Ravindra Jadeja का राजस्थान रॉयल्स में स्थान पक्का, रवि शास्त्री ने किया Confirm
