क्या RCB की ये नई प्लेइंग 11 उन्हें जीता पाएगी IPL 2026 का खिताब? जानें क्या हैं टीम में बड़े बदलाव

By rishabhpandey

Published on:

RCB Playing 11

RCB Playing 11: आईपीएल में 18 साल इंतजार करने के बाद इतिहास में पहली बार चैंपियन बनी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले साल खिताब जीतकर हर एक फऐन को खुश कर दिया था. इस दौरान टीम के स्टार प्लेयर विराट कोहली भी बेहद खुश नजर आए थे और इमोशन में बहकर रोने भी लगे थे. हालांकि आईपीएल में पहला खिताब जीतना कितना मुश्किल है, उसे शायद इस टीम से बेहतर फिलहाल कोई नहीं समझ सकता.

RCB Playing 11 (Source: Social Media)

मगर खिताब को डिफेंड करना उससे भी ज्यादा मुश्किल होता है और इसके लिए पिछले सीजन जैसा प्रदर्शन करना या उससे भी बेहतर बनकर आना सबसे बड़ी चुनौती है. तो ऐसे में पहली बार RCB इस चुनौती का सामना करेगी और उससे निपटने के लिए एक बेहतर प्लेइंग-11 का होना जरूरी है. मगर क्या इस बार टीम ऐसा कर पाएगी? चलिए जानते हैं

28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. इसके साथ ही 19वें सीजन की और RCB के नए प्लेनिंग की शुरुआत होगी. कप्तान रजत पाटीदार की चैंपियन टीम के सामने वो काम करने की चुनौती है, जो इससे पहले सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस कर सकी हैं और वो है लगातार 2 खिताब जीतना.

RCB Playing 11: कौन लेगा हेजलवुड की जगह?

RCB Playing 11 (Source: Social Media)

RCB के लिए ये चुनौती सीजन शुरू होने से पहले ही मुश्किल बन गई है क्योंकि उसके पहले खिताबी जीत के स्टार रहे तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड फिट नहीं हैं और शुरुआती 2-3 मैच नहीं खेल पाएंगे. इसका असर RCB की प्लेइंग-11 पर भी पड़ेगा. हालांकि, पिछले सीजन के ज्यादातर खिलाड़ी तो बने ही रहेंगे लेकिन चुनौती हेजलवुड की जगह भरने की है.

इसके लिए टीम के पास नुवान तुषारा और जैकब डफी जैसे ऑप्शन हैं. न्यूजीलैंड के डफी टी20 इंटरनेशनल में हाल के महीनों में अच्छा करते दिखे हैं लेकिन उन्हें IPL का कोई अनुभव नहीं है. वहीं तुषारा को इंटरनेशनल में ज्यादा मौके नहीं मिलते लेकिन वो पिछले सीजन में इक्का-दुक्का मैच खेलने में सफल रहे थे और वहां उन्होंने दमदार गेंदबाजी करते हुए जीत में योगदान दिया था. ऐसे में तुषारा की दावेदारी भी काफी मजबूत दिखाई दे रही है.

RCB Playing 11: वेंकटेश अय्यर को मौका देगी RCB?

RCB Playing 11 (Source: Social Media)

वहीं एक सवाल नए खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर को लेकर भी खड़ा हो रहा है, जिनके लिए पिछली बार RCB ने 23 करोड़ तक की बोली लगाई थी लेकिन फिर भई उनके प्रदर्शन की वजह से वो KKR से हार गए थे. इस बार आखिरकार फ्रेंचाइजी ने उन्हें 7 करोड़ रुपये में खरीदा है. हालांकि पहली नजर में उनके लिए प्लेइंग-11 में जगह बना पाना मुश्किल नजर आ रहा है.

उनका सीधा मुकाबला देवदत्त पडिक्कल से है, जो न सिर्फ लोकल प्लेयर हैं बल्कि पिछले सीजन में अहम साबित हुए थे और पिछले कुछ महीनों में घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं. ऐसे में हो सकता है कि वेंकटेश को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मौका मिले लेकिन ऐसा हो पाना भी काफी मुश्किल दिखाई दे रहा है.

RCB Playing 11: RCB की संभावित प्लेइंग-11 और इम्पैक्ट-सब

RCB Playing 11 (Source: Social Media)

अगर प्लेइंग 11 की बात करें तो इसमें रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा और रसिख डार हो सकते हैं और इम्पैक्ट सब के तौर पर सुयश शर्मा और वेंकटेश अय्यर को रखा जा सकता है.

Read More: लिंग बदलते ही Anaya Banger की बदली चाल, लड़खड़ाते हुए बेड पर लेटी क्रिकेटर

Exit mobile version