RCB के नए मालिक जल्द बदलेंगे टीम का नाम?, अनन्या बिड़ला ने की अनाउंसमेंट

By rishabhpandey

Published on:

RCB Name Changed
RCB Name Changed: IPL 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आदित्य बिड़ला ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स, द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप और ब्लैकस्टोन की परपेचुअल प्राइवेट इक्विटी स्ट्रैटेजी ने मिलकर खरीदा है. लगभग 16.660 करोड़ रुपये में हुई इस डील के बाद RCB IPL इतिहास की सबसे महंगी टीम बन गई है.
RCB Name Changed (Source: Social Media)
ऐसे में इस डील के बाद अनन्या बिड़ला का नाम भी सुर्खियों में हैं, जो आरसीबी के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की बहन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी हैं. दरअसल उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि आरसीबी फ्रेंचाइजी का नाम नहीं बदला जाएगा.

जब से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रेंचाइजी बिकी है, तभी से फैंस के मन में सवाल है कि क्या नए मालिक अब टीम का नाम भी नया रखेंगे या इसमें कोई बदलाव करेंगे? लेकिन आरसीबी के चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की बहन अनन्या ने ये बात साफ कर दी है कि टीम का नाम वही रहेगा जो कि पिछले सीजन तक चलता आया है.

RCB Name Changed: नहीं बदला जाएगा RCB का नाम

RCB Name Changed (Source: Social Media)
अनन्य बिड़ला ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए ये साफ किया कि आरसीबी फ्रेंचाइजी का नाम वही रहेगा. उन्होंने लिखा कि, “RCB 16705 करोड़ रुपये में बिक गई है. आदित्य बिड़ला ग्रुप, डेविड ब्लिट्जर, ब्लैकस्टोन के एक कंसोर्टियम ने RCB को खरीद लिया है. अच्छी खबर यह है कि रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य बिड़ला ग्रुप ने कंफर्म किया है कि “रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु” नाम वही रहेगा.”

RCB Name Changed: कितनी हिस्सेदारी बेची गई 

RCB Name Changed (Source: Social Media)
यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड ने इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि उन्होंने आरसीबी की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी है और ये सौदा पूरा कैश में हुआ है. इसी के साथ उन्होंने बताया कि इस डील में आरसीबी की मैन्स और वुमैन्स, दोनों टीमें शामिल हैं. वहीं इस डील पर खुशी जताते हुए आरसीबी के पहले मालिक विजय माल्या ने भी एक पोस्ट शेयर किया था. जिसमें उन्होंने इस फ्रैंचाइज़ को खरीदने से लेकर विराट कोहली जैसे यंग टैलेंट के टीम में शामिल करने की बात की है.

Read More: Rajasthan Royals के नए ओनर्स ने टीम को करोड़ों में खरीदा, जानें कितने की हुई Valuation?

Exit mobile version