Ravindra Jadeja Became Emotional: साल 2026 में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की ओर से खेलने वाले दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने बीते सोमवार, 30 मार्च को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के तीसरे मुकाबले में बेहद ही शानदार परफॉर्मेंस की है. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ बेहतरीन गेदबाज़ी करते हुए तीन ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए. गौरतलब है कि इसी बीच जब वो बाउंड्री के करीब फील्डिंग कर रहे थे, तो वो काफी इमोशन दिखे जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
Ravindra Jadeja Became Emotional: जडेजा कब हुए इमोशनल?

दरअसल, ये पूरी घटना चेन्नई सुपर किंग्स की इनिंग के 9वें ओवर के दौरान घटी. ये ओवर राजस्थान रॉयल्स के लिए स्पिन गेंदबाज़ रवि बिश्नोई करने आए थे जिनकी तीसरी गेंद के बाद कैमरामैन ने बाउंड्री के करीब तैनात रविंद्र जडेजा पर फोकस किया. यहां गौर करने वाली बात ये थी कि रविंद्र जडेजा की आंखें भारी हुई दिखाई दे रही थीं और वो काफी भावुक नज़र आ रहे थे.
Ravindra Jadeja Became Emotional: इमोशनल होने के पीछे की वजह

इसका बड़ा कारण ये हो सकता है कि वो अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेल रहे थे, जिनके साथ उन्होंने लंबे समय तक वक्त बिताया है. इतना ही नहीं, उन्होंने अपने पहले ही ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स के दो-दो बल्लेबाज़ों को आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखाया था. बताते चलें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 से पहले रविंद्र जडेजा को ट्रेड करके राजस्थान रॉयल्स को दे दिया था.
View this post on Instagram
ऐसे में आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां आरआर के नए कैप्टन रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. उनका ये फैसला पूरी तरह ठीक साबित हुआ और राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज़ों ने 19.4 ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स को 127 रनों के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया.

इसके बाद मैदान पर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान देखने को मिला, जिन्होंने सिर्फ 17 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्के ठोककर 52 रन बनाए. उनके अलावा यशस्वी जासवाल ने 36 गेंदों पर नाबाद 38 रन ठोके, वहीं ध्रुव जुरेल ने 9 गेंदों पर 18 रन और कैप्टन रियान पराग ने 11 गेंदों पर नाबाद 14 रनों की पारी खेली. इतनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के बाद राजस्थान ने 12.1 ओवरों में ही 128 का टारगेट अचीव कर लिया और धमाकेदार जीत हासिल की.
Read More: Ajinkya Rahane ने मुंबई के मैच में क्यों नहीं दी कैमरून ग्रीन को बॉलिंग, वजह जान उड़ जाएंगे आपके होश






