Rajasthan Royals Rejected Offer: आईपीएल 2026 जल्द ही शुरू होने वाला है, लेकिन उससे पहले ही एक ऐसी बड़ी बिजनेस को लेकर खबर सामने आई है, जिसने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है. दरअसल राजस्थान रॉयल्स ने करीब 16,000 करोड़ रुपये (1.7 बिलियन डॉलर) का बड़ा ऑफर ठुकरा दिया है. यह ऑफर निवेश फर्म कोलंबिया पैसिफिक कैपिटल पार्टनर्स (CPCP) की ओर से दिया गया था.
Rajasthan Royals Rejected Offer: इतना बड़ा ऑफर क्यों ठुकराया गया?

खबरों की मानें तो, CPCP ने इस डील को दो हफ्तों में पूरा करने की बात कही थी, जिससे उनकी आर्थिक तैयारी साफ नजर आ रही थी. इसके बावजूद राजस्थान रॉयल्स के मालिकों ने इस ऑफर को मंजूरी नहीं दी और इसे मना कर दिया. बताया जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट ने सिर्फ पैसे पर ही ध्यान नहीं दिया, बल्कि डील की संरचना, भरोसे और भविष्य की रणनीति को भी ध्यान में रखा है. फ्रेंचाइजी का मानना है कि वो इससे भी ज्यादा वैल्यू हासिल कर सकती है.
Rajasthan Royals Rejected Offer: बाजार में बढ़ी टीमों की कीमत

इस फैसले से साफ हो गया है कि आईपीएल टीमों की वैल्यू लगातार बढ़ रही है. राजस्थान रॉयल्स के इस कदम से ये मैसेज मिलता है कि फ्रेंचाइजी मालिक अभी और बेहतर ऑफर का इंतजार करना चाहते हैं. राजस्थान रॉयल्स में मेन पार्टनरशिप अभी इमर्जिंग मीडिया वेंचर (Emerging Media Venture) के पास है, जिसका नेतृत्व मनोज बादाले करते हैं, जबकि रेड बर्ड कैपिटल (RedBird Capital) जैसे निवेशक भी इसमें शामिल हैं.
Rajasthan Royals Rejected Offer: RCB को मिल सकता है बड़ा फायदा

इस फैसले का असर अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर भी देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, RCB की वैल्यू अब राजस्थान रॉयल्स से भी ज्यादा हो सकती है. कुछ एक्सपर्ट्स की मानें तो RCB की मजबूत ब्रांड वैल्यू, बड़ी फैन फॉलोइंग और कमर्शियल ताकत होने के कारण उसे कम से कम 15% ज्यादा कीमत मिल सकती है. RCB में निवेश के लिए कई बड़े नाम सामने आए हैं, जिनमें मणिपाल ग्रुप के डॉ. रंजन पई, अमेरिकी निवेश कंपनी KKR और सिंगापुर की टेमासेक जैसी बड़ी संस्थाएं शामिल हैं.
Rajasthan Royals Rejected Offer: IPL अब सिर्फ क्रिकेट नहीं, बड़ा बिजनेस

आईपीएल को लेकर अगर बात करें तो अब सिर्फ एक क्रिकेट लीग नहीं रह गया है, बल्कि इसे एक ग्लोबल स्पोर्ट्स बिजनेस के तौर पर देखा जा रहा है. हर टीम की ब्रांड वैल्यू, डिजिटल पहुंच और कमाई के कई सोर्स इसे निवेशकों के लिए आकर्षक बनाते हैं और खासतौर पर दुनियाभर में इस लीग की पॉपुलैरिटी इसे बिजनेसमैन्स के लिए बेहद खास बना देती है.
Read More: क्या RCB की ये नई प्लेइंग 11 उन्हें जीता पाएगी IPL 2026 का खिताब? जानें क्या हैं टीम में बड़े बदलाव






