Rajasthan Royals New Owner: राजस्थान रॉयल्स की टीम इस साल आईपीएल में धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार है, लेकिन उससे पहले टीम को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरी आईपीएल प्रैंचाइज़ को हैरान कर दिया है. दरअसल राजस्थान रॉयल्स की टीम 1.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर की रकम में बिक गई है.
अमेरिकी बिजनेसमैन कल सोमानी के नेतृत्व वाले संघ ने RR फ्रेंचाइजी को लगभग 15,286 करोड़ रुपये में खरीद लिया है. कल सोमानी, IntraEdge, Academian और Truyo डॉट AI नाम की कंपनी के भी मालिक हैं. उन्हें अमेरिकी बिजनेसमैन रॉब वॉल्टन का समर्थन हासिल है, जो प्रतिष्ठित वॉलमार्ट फैमिली से आते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने किसी के साथ पार्टनरशिप में टीम को नहीं खरीद है, बल्कि पूरी टीम को खुद के दम पर उन्होंने लिया है.
Rajasthan Royals New Owner: कौन है राजस्थान के नए मालिक
यह आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी डील है, इसलिए राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे महंगी टीम बनने जा रही है. आईपीएल 2026 एक बाद राजस्थान टीम का संचालन नए मालिकों के हाथ में आएगा. बता दें कि कल सोमानी साल 2021 से ही राजस्थान रॉयल्स में हिस्सेदार रहे हैं और इस डील को लेकर वो पिछले करीब 6 महीनों से चर्चा कर रहे थे.
राजस्थान रॉयल्स की टीम को लेकर अगर बात करें तो IPL 2026 में उसकी कप्तानी रियान पराग करेंगे. पिछले सीजन टीम के कप्तान रहे संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स में जा चुके हैं. वहीं ऑलराउंडर सैम कर्रन चोट के कारण पहले ही बाहर हो चुके हैं. कर्रन के साथ-साथ रवींद्र जडेजा भी सैमसन ट्रेड डील के कारण राजस्थान टीम में आए थे.
डील फाइनल होने से पहले राजस्थान रॉयल्स टीम में सबसे बड़ी हिस्सेदारी मनोज बडाले के पास थी. हाल ही में राजस्थान रॉयल्स को कोलंबिया पैसिफिक कैपिटल पार्टनर्स ने 1.7 बिलियन डॉलर का ऑफर मिला था, लेकिन निष्पादन संबंधी समस्याओं के कारण उन्होंने ऑफर को ठुकरा दिया था.
जानकारी के लिए आपको बता दें कि राजस्थान के साथ-साथ बैंगलुरू की टीम को लेकर भी चर्चाएं जोरों पर हैं. क्योंकि RCB को भी एक नए मालिक की जरूरत है और जब राजस्थान 1.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर में बिकी है, तो आरसीबी भी कम से कम 2 बिलियन डॉलर की किमत पर बिक सकती है, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है.
