राजस्थान रॉयल्स ने CSK का निकाला दम, रियान पराग की टीम ने जीता IPL 2026 का पहला ही मैच

By raj kiran

Published on:

Vaibhav Sooryavanshi Statement

Rajasthan Royals beat CSK: आईपीएल 2026 में मैच नंबर-3 बेहद दिलचस्प रहा. जहां चेन्नई सुपर किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स के साथ हुआ. गुवाहाटी में ये मुकाबला आयोजित किया गया था. जहां राजस्थान ने बाजी मार ली.

कप्तान रियान पराग की टीम ने सीएसके को एकतरफा अंदाज में पटखनी दे दी. आरआर ने 8 विकेटों से मुकाबला अपने नाम कर लिया. जिसके साथ उन्होंने टूर्नामेंट में अपना पहला ही मैच जीत लिया. इस जीत में उनके गेंदबाजों के अलावा वैभव सूर्यवंशी ने अहम योगदान दिया.

Rajasthan Royals beat CSK: राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके को हराया

Rajasthan Royals beat CSK

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 में धमाकेदार शुरुआत की. पांच बार की चैंपियन को अपने पहले मैच में करारी शिकस्त मिली. ये हार उन्हें राजस्थान के हाथों मिली है. गुवाहाटी में खेले गए मैच में राजस्थान ने चेन्नई को 8 विकेटों से रौंद डाला. इस मैच के स्कोरकार्ड पर नजर डालें तो टॉस राजस्थान रॉयल्स के पक्ष में गया था. कप्तान रियान पराग ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी बेहद शर्मनाक रही. राजस्थान के गेंदबाजों के आगे एक समय चेन्नई अपने आठ विकेट 82 के स्कोर पर गंवाकर संघर्ष करने पर मजबूर हो गई थी. यहां से ऑलराउंडर जेमी ओवर्टन ने 43 रनों की पारी खेलकर सीएसके को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. सीएसके ने पहले खेलकर 127 रन बनाए.

Rajasthan Royals beat CSK

राजस्थान की गेंदबाजी पर नजर डालें तो लेफ्ट आर्म स्पिनर रविंद्र जडेजा ने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. लेफ्ट आर्म पेसर नांद्रे बर्गर ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट और जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए.

वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने आसानी से जिताया

Rajasthan Royals beat CSK

राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए महज 128 रनों का लक्ष्य मिला था. जिसे वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने आसान बना दिया. दोनों ने मिलकर तेज तर्रार शुरुआत दी. पहले विकेट के लिए वैभव और यशस्वी 75 रन जोड़ने में कामयाब रहे.

वैभव ने 15 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी. वहीं 17 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली. दूसरी ओर जायसवाल के बल्ले से 38 रनों की इनिंग आई. इन पारियों के दम पर RR ने 12.1 ओवर में ही 2 विकेट खोकर मैच अपनी झोली में डाल लिया.

 

Read More: वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तूफान, IPL 2026 के अपने पहले ही मैच में कर दिया ये कमाल

Exit mobile version