भारत-पाकिस्तान मैच से पहले फैंस के लिए बुरी खबर, कोलंबो में बारिश करेगी मजा किरकिरा

By raj kiran

Published on:

Rain can interrupt IND vs PAK Clash

Rain can interrupt IND vs PAK Clash: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में जिस मैच का सबको बेसब्री से इंतजार था, वो रविवार 15 फरवरी को खेला जाएगा. ग्रुप-ए में मौजूद भारत और पाकिस्तान मैदान पर आमने-सामने उतरेगी.

श्रीलंका में स्थित कोलंबो इस मुकाबले को होस्ट करेगा. आर प्रेमदासा स्टेडियम में ये मैच होगा. हालांकि इस मैच के ऊपर बारिश का साया है. जो प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर नहीं है.

Rain can interrupt IND vs PAK Clash: भारत-पाक मैच पर बारिश का साया

Rain can interrupt IND vs PAK Clash
Rain can interrupt IND vs PAK Clash

भारत बनाम पाकिस्तान मैच के ऊपर पूरी दुनिया की नजरें रहेंगी. तमाम अटकलों के बाद आखिरकार ये मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों का 2026 टी20 विश्व कप में ये तीसरा मुकाबला है. हालांकि इस मैच में बारिश बाधा बन सकती है. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक पूरे दिन बादल छाए रहेंगे. साथ ही शाम के समय हल्की वर्षा होने की संभावना है. जिसके चलते मुकाबला शुरू होने में देरी हो सकती है.

मैच से एक दिन पहले कोलंबो में हुई थी बारिश

Rain can interrupt IND vs PAK Clash
Rain can interrupt IND vs PAK Clash

15 फरवरी को होने वाले मैच से एक दिन पहले भारत और पाकिस्तान ने कोलंबो में अभ्यास किया. पाकिस्तान ने दिन में प्रैक्टिस की. वहीं टीम इंडिया की प्रैक्टिस शाम के वक्त शेड्यूल की गई थी. भारतीय खिलाड़ी जब अभ्यास कर रहे थे, तब आर प्रेमदासा स्टेडियम में बूंदाबांदी हुई थी. जिसके बाद मैदान को कवर कर दिया गया था. इसकी तस्वीरें भी सामने आई थीं.

दोनों टीमों ने अबतक अपने दोनों मुकाबले जीते हैं

Rain can interrupt IND vs PAK Clash
Rain can interrupt IND vs PAK Clash

2026 टी20 वर्ल्ड कप में अबतक इन दोनों टीमों का सफर शानदार रहा है. भारत और पाकिस्तान ने ग्रुप-स्टेज में दो-दो मुकाबले खेले हैं. पाकिस्तान का पहला मैच नीदरलैंड के साथ हुआ था. जहां उन्होंने 3 विकेट से दर्ज की. वहीं दूसरे मैच में उन्होंने यूएसए को 32 रनों से हराकर दूसरी जीत हासिल की. दूसरी तरफ टीम इंडिया पहले मैच में यूएसए से भिड़ी थी.

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम ने 29 रनों से बाजी मार ली. अगले मैच में मेन इन ब्लू नामीबिया के सामने थी. जिसमें वह 93 रनों से जीत हासिल करने में कामयाब रही.

 

Read More: आयरलैंड ने बना दिया T20 WC 2026 का सबसे बड़ा स्कोर, श्रीलंका-भारत को पीछे छोड़ा