Ball Tampering करते रंगे हाथ पकड़े गए फखर जमान, PSL की वजह से शर्मसार हुआ पाकिस्तान

By rishabhpandey

Published on:

PSL Ball Tampering

PSL Ball Tampering: पाकिस्तान के सबसे पॉपुलर सुपर लीग (PSL 2026) को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं और शुरू होते ही इस लीग में कुछ ऐसा हो गया है, जिसने पाकिस्तान के प्लेयर्स पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. आपको बता दें कि वैसे तो पाकिस्तान में बहुत से कांड होते है, लेकिन इस बार तो कांड नहीं महा कांड हुआ है.

PSL Ball Tampering
PSL Ball Tampering (Source: Social Media)

दरअसल लीग में सैंडपेपर का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तानी प्लेयर्स पाए गए हैं. जिसकी वजह से अब पूरा पाकिस्तान शर्मशार हो रहा है. पाकिस्तानी प्लेयर फखर जमान ने खुले आम बॉल टेमेरिंग की, जो कैमरे पर भी कैद हो गई. अंपायर ने टीम पर जुर्माना भी लगाया, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि ये विवाद यहीं नहीं रुकने वाला.

PSL Ball Tampering: किसपर लिया जाएगा एक्शन

बताया जा रहा है कि टीम के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी, गेंदबाज हारिस रउफ और फखर पर आगे एक्शन लिया जा सकता है. PSL में बॉल टेंपरिंग लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स मैच के दौरान हुई, चल रहे सीजन का ये महज छठा ही मुकाबला था. गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया ये मैच लो स्कोरिंग था, ऐसे में आखिरी ओवर में फखर जमान को बॉल के साथ छेड़छाड़ करते हुए देखा गया. इस दौरान शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रउफ भी वहीं खड़े थे. पाकिस्तानी खिलाडियों की ये शर्मनाक हरकत कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

PSL Ball Tampering: अंपायर ने लगाई पेनल्टी

PSL Ball Tampering
PSL Ball Tampering (Source: Social Media)

ये बात आखरी के ओवर की है, जब लाहौर कलंदर्स को जीतने के लिए 13 रन बचाने थे. ऐसे में आखिरी ओवर हारिस रउफ को दिया गया, उससे पहले कप्तान शाहीन शाह अफरीदी और फखर जमान को उनके साथ प्लानिंग करते हुए देखा गया था. हालांकि ऐसा होता ही है, ऐसा लगा कि वो रन बचाने की रणनीति पर बात कर रहे हैं. लेकिन इस दौरान फखर बॉल टेम्परिंग कर रहे थे, अंपायर ने भी इसे नोटिस किया और लाहौर टीम पर 5 रनों की पेनल्टी लगा दी.

इसके बाद जब मैच खत्म हुआ तब रमीज राजा ने भी उनसे बॉल टेमप्रिंग को लेकर सवाल किया, जिस पर शाहीन अफरीदी ने कहा, “मुझे सच में नहीं पता, देखेंगे अगर ये कैमरे पर रिकॉर्ड हुआ है तो इस बारे में बात करेंगे. 5 रन की पेनल्टी लगी, हम कुछ नहीं कर सकते थे.”

Read More: क्या थी RCB से SRH के हारने की वजह, Specialist Dale Steyn के नजरिए से जानिए