Proposal In MI vs KKR Match: आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला बीते रविवार (29 मार्च) को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया था. इस मैच में कई तरह के ऊतार चढ़ाव देखने को मिले, लेकिन फिर भी फाइनली मुंबई ने ये मैच आखिर में जाकर 5 गेंद रहते हुए अपने नाम कर लिया और 6 विकेट से जीत दर्ज की. 220 रनों के पहाड़ जैसा लक्ष्य मुंबई के बल्लेबाज़ों के आगे काफी छोटा पड़ गया.
लेकिन मैच के बाद फैंस का ध्यान एक और वीडियो पर गया, जिसमें एक फैन स्टैंड्स में अपनी गर्लफ्रेंड को घुटने पर बैठकर फिल्मी अंदाज में प्रपोज करता दिखा, लेकिन फैन का प्लान सफल होने की बजाय पूरी तरह से चौपट हो गया.
Proposal In MI vs KKR Match: पहनाने से पहले गिर गई अंगूठी
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर अब ये प्रपोजल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे फिल्मी अंदाज में प्रपोज करने वाला प्लान बुरी तरह से फ्लॉप हो गया. हालांकि बाद में उस शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को अगूंठी पहनाई. वीडियो में देखा जा सकता है कि मुंबई इंडियंस की जर्सी पहने हुए शख्स, केकेआर की जर्सी में नजर आ रही महिला को फिल्मी अंदाज में प्रपोज करने के लिए घुटने पर बैठता है. लेकिन अचानक शख्स का बैलेंस बिगड़ जाता है और वह गिर जाता है. इसी के साथ उसके हाथ में जो अंगूठी होती है वो भी छूट जाती है.
Proposal In MI vs KKR Match: मैच में मुंबई का कमाल

हालांकि स्टैंड्स में मौजूद बाकी लोग अंगूठी को ढूंढने में उस शख्स की मदद करते हैं. फिर मुंबई का फैन अपनी गर्लफ्रेंड को अंगूठी पहनाता है और इस तरह हीरो बनने की बजाय उस शख्स का पोपट बन जाता है. लेकिन अंत में प्लान चौपट होते-होते सफल हो ही जाता है. फैंस इस वीडियो को काफी पंसद कर रहे हैं.

बात करें मुकाबले की, तो वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 220/4 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए अजिंक्य रहाणे ने बसे बड़ी पारी खेलते हुए 40 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 67 रन स्कोर किए. इसके अलावा अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली.

इसके बाद रन चेज के लिए उतरी मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में 224/4 रन बनाकर जीत अपने खाते में डाल ली. टीम के लिए रियान रिकल्टन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 43 गेंदों में 4 चौके और 8 छक्कों की मदद से 81 रन स्कोर किए. इसके अलावा रोहित शर्मा ने 38 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्के लगाकर 78 रन बनाए. इस ओपनिंग जोड़ी ने मुंबई को शुरू में ही काफी मजबूत शुरूआत दे दी थी, जिसकी वजह से ये टीम इतने बड़े टारगेट को आसानी से अचीव करने में कामयाब रही.
Read More: Ajinkya Rahane ने मुंबई के मैच में क्यों नहीं दी कैमरून ग्रीन को बॉलिंग, वजह जान उड़ जाएंगे आपके होश






