PSL छोड़कर अब ये प्लेयर्स खेलेंग IPL, PCB चीफ मोहसिन नकवी अब क्या लेंगे एक्शन?

By rishabhpandey

Published on:

PCB Warns Foreign Players

PCB Warns Foreign Players: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 जल्द ही शुरू होने वाला है. लेकिन उससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड फिर से मुश्किलों में घिरता दिखाई दे रहा है. एक के बाद एक विदेशी खिलाड़ी PSL से नाम वापस लेकर IPL की ओर जा रहे हैं. ऐसे में अब ये मामला काफी गंभीर हो गया है और PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी का गुस्सा खुलकर सामने आया है. उन्होंने साफ तौर पर अपनी बात रखते हुए ये कहा है कि जो खिलाड़ी आखिरी समय पर PSL छोड़कर IPL में जाते हैं, उनके खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी.

PCB Warns Foreign Players (Source: Social Media)

ताजा मामला श्रीलंका के ऑलराउंडर दासुन शनाका का है. शनाका अब लाहौर कलंदर्स का हिस्सा नहीं रहेंगे और वो IPL में राजस्थान रॉयल्स से जुड़ेंगे. उन्हें सैम करन के चोटिल होने के बाद रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया है, इससे पहले भी वो IPL खेल चुके हैं. साल 2023 में वह गुजरात टाइटंस के लिए मैदान पर उतरे थे. हालांकि उस सीजन में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले थे.

PCB Warns Foreign Players: PCB क्यों नाराज है?

PCB Warns Foreign Players (Source: Social Media)

PCB की असल नाराजगी सिर्फ एक खिलाड़ी के जाने से नहीं है. बल्कि पिछले कुछ दिनों में यह दूसरा बड़ा मामला है, जब किसी खिलाड़ी ने PSL छोड़कर IPL को चुना है. इससे पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ अपना समझौता छोड़ दिया था. बाद में वह IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ गए. बस इन सब मामलों की वजह से ही PCB को काफी ठेस पहुंची है, क्योंकि लीग शुरू होने से ठीक पहले स्क्वॉड की तैयारी प्रभावित हो रही है.

मोहसिन नकवी ने कहा है कि पिछले साल भी ऐसा मामला सामने आया था और तब एक खिलाड़ी पर एक साल का बैन लगाया गया था. उनका इशारा कॉर्बिन बॉश की तरफ था, जिन्होंने पहले PSL टीम से करार किया था, लेकिन बाद में मुंबई इंडियंस के लिए IPL खेलने चले गए थे. अब PCB उसी तरह की सख्ती फिर दिखाने के मूड में नजर आ रहा है.

PCB Warns Foreign Players: PSL और IPL की टक्कर फिर चर्चा में

PCB Warns Foreign Players (Source: Social Media)

बात यहां इतनी बढ़ गई है कि लगातार ये दूसरा साल है, जब PSL और IPL की तारीखें टकरा रही हैं. PSL 26 मार्च से शुरू हो रही है, जबकि IPL की शुरुआत 28 मार्च से होगी. ऐसे में कई विदेशी खिलाड़ी दो लीगों के बीच फंस जाते हैं. आम तौर पर खिलाड़ी उस टूर्नामेंट को प्राथमिकता देते हैं, जहां आर्थिक लाभ, बड़ी पहुंच और लंबा मंच मिलता है. इसी वजह से ज्यादतार खिलाड़ी IPL खेलने के लिए भागते हैं.

हालांकि नकवी ने कहा कि IPL से तारीखों की टक्कर उनकी सबसे बड़ी चिंता नहीं है. उनके मुताबिक, अगर कुछ खिलाड़ी वहां जा रहे हैं, तो कुछ अच्छे खिलाड़ी PSL में भी आ रहे हैं. उन्होंने यह भी साफ किया कि PCB के पास PSL को आगे खिसकाने का कोई दूसरा मौका पूरे साल में उपलब्ध नहीं था.

PCB Warns Foreign Players: PCB के लिए चुनौती बढ़ी

PCB Warns Foreign Players (Source: Social Media)

दासुन शनाका और ब्लेसिंग मुजरबानी के अलावा कुछ और विदेशी खिलाड़ियों ने भी PSL से हटने का फैसला किया है. हालांकि कई खिलाड़ियों ने निजी कारणों का हवाला दिया है, लेकिन लगातार हो रहे बदलावों ने लीग की तैयारी पर असर डाला है. ऐसे में PCB के सामने बहुत बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है, क्योंकि अब PCB को सिर्फ टूर्नामेंट शुरू ही नहीं करवाना बल्कि खिलाड़ियों को खुद के साथ जोड़ कर भी रखना है.

Read More: Bangladesh Cricket Board ने अचानक से टाला आयरलैंड का दौरा, क्या भारत के साथ होने वाली है एक ODI सीरिज

Exit mobile version