Punjab Kings की ये प्लेइंग 11 लेगी पिछले साल रनर-अप रहने का बदला, जानें क्या है टीम में बदलाव

By rishabhpandey

Published on:

PBKS Playing 11

PBKS Playing 11: पंजाब किंग्स के पास IPL 2026 में अपना अधूरा सपना पूरा करने का एक नया मौका है. इस बार पंजाब किंग्स जो कि पिछले साल रनर-अप थी, वो अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए जी-जान लगाती दिखाई देगी. साल 2025 में ये टीम ट्रॉफी के काफी करीब थी, लेकिन सिर्फ 6 रन कम रह जाने की वजह से पंजाब किंग्स से वो ट्रॉफी छिन गई थी.

PBKS Playing 11
PBKS Playing 11 (Source: Social Media)

ऐसे में अब 28 मार्च से IPL 2026 शुरू होने जा रहा है और पंजाब किंग्स अपना पहला मुकाबला Gujarat Titans के खिलाफ 31 मार्च को खेलेगी. ये मैच खेला जाएगा महाराजा यदाविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में और इस बार टीम का इरादा साफ है — “इस बार ट्रॉफी लेकर ही लौटेंगे!”

PBKS के फुल स्कवॉड की बात करें तो वो कुछ ऐसी है जिसमें बैटर्स: श्रेयस अय्यर, नेहाल वढेरा, हरनूर पन्नू, प्यला अविनाश, शशांक सिंह है और बॉलर्स: अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार वैशाक, यश ठाकुर, जेवियर बॉरलेट, लॉकी फर्ग्युसन, प्रवीन दुबे और विशाल निशाद है.

PBKS Playing 11
PBKS Playing 11 (Source: Social Media)

इसी के साथ अगर ऑल राउंडर की बात करें तो इसमें मार्को यान्सन, हरप्रीत ब्रार, मारकस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, प्रयांश आर्या, मुशीर खान, सुर्यांश, मिच ओवेन, कूपर कॉनली और बैन ड्वारशुइस है. वहीं वीकेट कीपर में विष्णु विनोद और प्रभसिमरन सिंह हैं.

अब बात करते हैं Punjab Kings की प्लेइंग 11 की, जो इस सीजन में धमाल मचा सकती है. ओपनिंग की जिम्मेदारी फिर से युवा जोड़ी पर होगी — प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह.

PBKS Playing 11
PBKS Playing 11 (Source: Social Media)

प्रभसिमरन विकेटकीपिंग भी संभालेंगे और टीम को तेज शुरुआत देने की कोशिश करेंगे. इसके बाद नंबर 3 पर नजर आएंगे श्रेयस अय्यर जिनके ऊपर पूरी टीम को संभालने की जिम्मेदारी होगी. फिर नंबर 4 पर आएंगे नेहाल वढेरा जो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. इसके बाद नंबर 5 पर आएंगे मार्कस स्टोइनिस जो मैच को किसी भी समय पलट सकते हैं.

इसके बाद नंबर 6 पर होंगे शशांक सिंह, जो इस बार वाइस कैप्टेन की भूमिका में भी नजर आ सकते हैं. अब बात ऑलराउंड और बॉलिंग की करते हैं इसमें नंबर 7 पर होंगे मार्को यान्सन जो बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दे सकते हैं. बॉलिंग अटैक की बात करें तो इसमें हरप्रीत ब्रार के साथ लॉकी फर्ग्युसन और अर्शदीप सिंह की तेज रफ्तार देखने को मिल सकती है. इसी के साथ युजवेंद्र चहल भी अपनी स्पिन से किसी भी बल्लेबाजी लाइनअप को तहस-नहस कर सकते हैं. वहीं इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मुशीर खान टीम के लिए एक्स-फैक्टर साबित हो सकते हैं. तो कुल मिलाकर ये टीम बैलेंस्ड भी है और खतरनाक भी!

Read More: Mitchell Starc के बाहर होते ही लड़खड़ा गई दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11, क्या ये बचे हुए प्लेयर्स लगाएंगे टीम की नईया पार