‘कोई बराबरी ही नहीं है’, भारत-पाकिस्तान मैच से पहले सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, पाकिस्तानी टीम की खोल दी पोल

By raj kiran

Published on:

Pakistan way behind India says Sunil Gavaskar

Pakistan way behind India says Sunil Gavaskar: भारत-पाकिस्तान मैच हो तो दोनों देशों की ओर से जमकर बयानबाजी देखने को मिलती है. जो काफी सुर्खियां बटोरती हैं. इस मैच से पहले टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने पाकिस्तान की पोल खोल दी. भारतीय कमेंटेटर का कहना था कि पाकिस्तान और भारत की कोई बराबरी नहीं है.

Pakistan way behind India says Sunil Gavaskar: सुनील गावस्कर ने पाकिस्तान की खोली पोल

Pakistan way behind India says Sunil Gavaskar
Pakistan way behind India says Sunil Gavaskar

सुनील गावस्कर अपने बेबाकी के लिए काफी मशहूर हैं. यही वजह है कि उनका बयान चर्चाओं में रहता है. एक बार फिर गावस्कर ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसकी वजह से वह ट्रेंड कर रहे हैं. भारतीय दिग्गज ने इस बार पाकिस्तान पर निशाना साधा है. हाल ही में एक मीडिया चैनल के साथ इंटरव्यू के दौरान सुनील गावस्कर से भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बनने वाले हाइप को लेकर सवाल किया गया.

इसके जवाब में सुनील गावस्कर का कहना था कि भारत-पाकिस्तान की कोई बराबरी नहीं है. उन्होंने कहा कि मेंटल स्ट्रेंग्थ और स्किल्स के मामले में टीम इंडिया पाकिस्तान से कहीं आगे है.

‘भारतीय टीम के पास कई सारे गेम चेंजर्स मौजूद हैं’

Pakistan way behind India says Sunil Gavaskar
Pakistan way behind India says Sunil Gavaskar

सुनील गावस्कर ने कहा कि पाकिस्तान के पास केवल एक-दो अच्छे प्लेयर्स ही मौजूद हैं. जिनमें उन्होंने पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज नसीम शाह व सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान का नाम लिया. दूसरी तरफ गावस्कर का कहना था कि भारतीय टीम में कई सारे ऐसे प्लेयर्स मौजूद हैं जो गेम चेंजर्स हैं. लिस्ट में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है.

भारतीय दिग्गज ने बताया कौन सी टीम मारेगी बाजी

Pakistan way behind India says Sunil Gavaskar
Pakistan way behind India says Sunil Gavaskar

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत दर्ज करने की संभावना अधिक है. ऐसा सुनील गावस्कर ने कहा है. उनका मानना है कि दबाव झेलने की क्षमता भारतीय खिलाड़ियों के अंदर अधिक है. साथ ही उन्होंने कहा कि इंडियन टीम कठिन परिस्थितियों से निकलना जानती है.

 

Read More: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले फैंस के लिए बुरी खबर, कोलंबो में बारिश करेगी मजा किरकिरा