पाकिस्तान का दूसरा मैच भी होगा रद्द! टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही बाहर होने की कगार पर ‘भिखारिस्तान’

By Rahul Singh Karki

Published on:

Pakistan Ruled out From T20 World Cup

Pakistan Ruled out From T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहले बांग्लादेश और अब पाकिस्तान को लेकर लगातार विवाद सामने आ रहे हैं। जहां बांग्लादेश की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, वहीं पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया है। इस फैसले से भारत को तो वॉकओवर के जरिए दो अंक मिल जाएंगे, लेकिन पाकिस्तान की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं होतीं। हालात ऐसे हैं कि पाकिस्तान का एक और मैच भी रद्द होने की कगार पर है, जिससे उसका सुपर-8 में पहुंचना बेहद मुश्किल हो सकता है।

Pakistan Ruled out From T20 World Cup: सुपर 8 से बाहर होगा पाकिस्तान

Pakistan Ruled out From T20 World Cup
Pakistan Ruled out From T20 World Cup 2026

पाकिस्तान T20 World Cup 2026 में ग्रुप ए का हिस्सा है, जहां उसके साथ भारत, अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड की टीमें हैं। पाकिस्तान का पहला मुकाबला 7 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ कोलंबो के एसएससी मैदान पर होना है। हालांकि, इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। इसी मैदान पर पाकिस्तान का वार्मअप मैच भी 4 फरवरी को बारिश के कारण नहीं हो सका था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि यह मुकाबला भी पूरा नहीं हो पाएगा।

मौसम पूर्वानुमान पाकिस्तान के लिए बिल्कुल भी राहत भरा नहीं है। पूरे हफ्ते भारी बारिश की संभावना जताई गई है और वीकेंड पर आंधी-तूफान की चेतावनी भी है। पाकिस्तान का यह मैच सुबह 9:30 बजे शुरू होना है, लेकिन दोपहर तक बारिश के तेज होने की संभावना है। अगर यह मुकाबला बारिश में धुल जाता है, तो पाकिस्तान को सिर्फ एक अंक मिलेगा और हालात और बिगड़ जाएंगे।

पाकिस्तान के पास बचेंगे सिर्फ 2 मौके

Pakistan Ruled out From T20 World Cup
Pakistan Ruled out From T20 World Cup 2026

अगर पहला मैच रद्द होता है और भारत के खिलाफ पाकिस्तान खुद मैच नहीं खेलता, तो पाकिस्तान के पास केवल दो मुकाबले ही बचेंगे। इनमें से एक मैच अमेरिका के खिलाफ है, वही टीम जिसने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। ऐसे में अमेरिका के खिलाफ मैच पाकिस्तान के लिए ‘करो या मरो’ जैसा बन जाएगा। वहां हार या बारिश का मतलब होगा सीधा टूर्नामेंट से बाहर होना।

हालात इतने खराब हो सकते हैं कि अगर 7 फरवरी का मैच बारिश में रद्द होता है, तो पाकिस्तान पर भारत के खिलाफ मैच खेलने का दबाव भी बढ़ सकता है। हालांकि फिलहाल पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ खेलने से साफ इनकार कर दिया है। 15 फरवरी को कोलंबो में यह मुकाबला होना था।

Pakistan Ruled out From T20 World Cup
Pakistan Ruled out From T20 World Cup

गौरतलब है कि पिछले साल आईसीसी और एसीसी इवेंट्स के लिए भारत-पाकिस्तान के बीच न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने का समझौता हुआ था, लेकिन पाकिस्तान अब उसी समझौते से पीछे हटता नजर आ रहा है। आईसीसी ने पाकिस्तान को चेतावनी जरूर दी है, लेकिन इस पूरे मामले पर अंतिम फैसला अभी बाकी है।

Also Read: पूर्व भारतीय दिग्गज ने खोली ‘भिखारिस्तान’ की पोल, कहा ‘अपना थूका हुआ चाटेगा पाकिस्तान’