Pakistan Loss From Bangladesh: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मुंह की खाने के बाद पाकिस्तानी टीम बड़े बदलाव और बड़ी उम्मीदों के साथ बांग्लादेश दौरे पर गई, लेकिन उनको क्या पता था कि वहां उनको अपनी बेइज्जती करानी पड़ेगी. पाकिस्तान के नए वनडे कप्तान शाहीन अफरीदी के अंडर टीम को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले वनडे में ही आठ विकेट से करारी शिकस्त मिली है.
वर्ल्ड कप में तो इनकी धज्जियां उड़ी ही हुई थी, लेकिन बायलैटरल सीरिज में भी इनका वहीं हाल है. पाकिस्तान के कुछ महान क्रिकेटर्स ये कह रहे थे कि उनके पास बहुत टैलेंट है और शायद जिसकी बात पाकिस्तान क्रिकेट में इतने दिनों से की जा रही थी, वो टैलेंट यही है जो कल देखने को मिला हैं.
Pakistan Loss From Bangladesh: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हराया
दरअसल, रोड टू 2027 वनडे वर्ल्ड कप के तहत पाकिस्तान और बांग्लादेश ने तीन मैचों की वनडे सीरीज से अपनी तैयारी शुरू की है. दोनों के बीच 11 मार्च को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में सीरीज का पहला वनडे खेला गया. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हु 30.4 ओवर में 114 रन बनाए और सभी 10 विकेट गंवा दिए. इसके बाद बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान की पारी के आधे ओवर में सिर्फ दो विकेट गंवाकर टारगेट हासिल कर लिया और बांग्लादेश ने 15.1 ओवर में मैच खत्म कर दिया. अब दूसरा वनडे 13 मार्च को ढाका में ही खेला जाएगा.
ऐसे में कई लोगों का ये मानना है कि बांग्लादेश ने पाकिस्तान से उनको T20 वर्ल्ड कप 2026 से अनऑफिशियली बाहर करने का बदला लिया है. आपको बता दें कि T20 वर्ल्ड कप 2026 ये दोनों ही टीमें बॉयकॉट कर रही थी, लेकिन आखरी वक्त पर पाकिस्तान ने अपनी कुछ शर्ते रखकर वर्ल्ड कप में हिस्सा ले लिया और बांग्लादेश को धोखा दे दिया.
Pakistan Loss From Bangladesh: 10वीं रैंक पर है बांग्लादेश, चौथी रैंक पर है पाकिस्तान
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पाकिस्तान की वनडे रैंकिंग चार है, जबकि बांग्लादेश की वनडे रैंकिंग 10 है. बांग्लादेश की टीम अब तक 2027 वनडे विश्वकप के लिए क्वालिफाई तक नहीं कर पाई है. उसे वनडे विश्वकप के लिए ऑटोमैटिक क्वालिफाई करने के लिए 31 मार्च, 2027 तक रैंकिंग में आठवें पोजिशन पर आना जरूरी है. ऐसा नहीं हुआ तो टीम को क्वालिफायर्स खेलना होगा, उस बांग्लादेशी टीम से पाकिस्तान को करारी शिकस्त मिली.
हालांकि पहले जब पाकिस्तान हारती थी, तो उस हार की वजह कई बार बाबर आजम के स्लो स्ट्राइक रेट को बताया जाता था. लेकिन इस बार तो बॉब्ज़ी और सैम आयूब दोनों ही टीम से बाहर है, तो अब इस हार का इल्जाम पाकिस्तानी टीम किसपर लगाएगी? वहीं इनके स्टार प्रीमियम प्लेयर साहिबजादा फरहान ने भी कुछ खास कमाल नहीं दिखाया, उसने 38 गेंदो में महज 27 रन ही मारें. ऐसे में पाकिस्तान के ये हालात देखकर तो अब ये ही लग रहा है कि वो ODI मैचों में टेस्ट इंनिंग खेल रही है और बांग्लादेश ने ODI में टी20 खेलकर अपने वर्ल्ड कप में शामिल ना होने की सारी भड़ास कल निकाल ली है.
अगर पाकिस्तान टीम की बात करें तो उसमें बाबर और सैम आयूब को निकालने के बाद शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हुसैन तलत, माज सदाकत, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), साद मसूद, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा और शमील हुसैन जैसे प्लेयर्स शामिल हुए है. ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि अगले मैच में ये टीम कमबैक करेगी या इसका वहां से भी इसका वर्ल्ड कप की तरह ही गोबैक हो जाएगा.
Read More: BCCI ने किया IPL का पहला शेड्यूल जारी, जानें कब और किसका होगा पहला मुकाबला?
