13 मुकाबलों के बाद किसके सिर पर सजी है पर्पल और ऑरेंज कैप?, देखें लिस्ट

By rishabhpandey

Published on:

Orange And Purple Cap

Orange And Purple Cap: आईपीएल 2026 में बीते मंगलवार (07 अप्रैल) तक 13 लीग मैच खेले जा चुके हैं और ये 13 मैचेज़ बेहद ही मजेदार साबित हुए हैं. गुवाहाटी में 13वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था, जिसमें बारिश का दखल देखने को मिला. हालांकि फिर भी बारिश खेल को रोक नहीं पाई और मुकाबला 11-11 ओवर का खेला गया. तो चलिए एक बार जान लेते हैं कि अब तक 13 मैचेज़ खत्म होने के बाद सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप और सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में टॉप पर कौन हैं?

Orange And Purple Cap: ऑरेंज कैप है किसके पास?

Orange And Purple Cap
Orange And Purple Cap (Source: Social Media)

13 लीग मैचों के बाद ऑरेंज कैप राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल के सिर पर सजा हुआ है. जायसवाल ने अब तक 3 मैचों की 3 पारियों में 170 की औसत से और 163.46 के स्ट्राइक रेट से 170 रन बना लिए हैं. आपको बता दें कि यशस्वी जायसवाल ने मुंबई के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से 77 रन स्कोर किए थे और इस मैच के बाद ही वो ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर पहुंच गए. इसी के साथ उनको इस मैच में मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था.

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-5 को देखा जाए, तो दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी 160 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं. इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन 145 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं. फिर राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 122 रनों के साथ चौथे नंबर पर नजर आते हैं. वहीं पांचवें नंबर पर मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा 118 रन के साथ मौजूद हैं.

Orange And Purple Cap: पर्पल कैप है किसके पास?

Orange And Purple Cap
Orange And Purple Cap (Source: Social Media)

राजस्थान रॉयल्स के स्टार स्पिनर रवि बिश्नोई सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप अपने सिर पर सजाए हुए हैं. बिश्नोई अब तक 3 मैचों में 7 विकेट चटका चुके हैं और उनका ये शानदार प्रदर्शन लोगों को काफी पसंद भी आया था. वहीं मुंबई के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान के स्पिनर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए थे.

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स के नांद्रे बर्गर, पंजाब किंग्स के विजयकुमार वैशाक, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जैकब डफी और चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज 5-5 विकेट के साथ मौजूद हैं. ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में इन दोनों कैप्स की ल्सट में कौन सा वो प्लेयर होगा जो बाज़ी मारेगा.

Read More: कौन है Arshdeep Singh की रूमर्ड गर्लफ्रेंड?, वायरल फोटोज से मिला हिंट