Number-3 become a headache for India: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया एक मैच क्या हारी, उनकी कमियां खुलकर सामने आ रही हैं. कई सारे प्लेयर्स ऐसे हैं जो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. जिनमें से एक बड़ा नाम तिलक वर्मा हैं. जो टीम की उम्मीदों पर खड़े उतर पाने में विफल रहे हैं.
तिलक को नंबर-3 पर खिलाया जा रहा है. जहां पहले विराट कोहली खेलते थे. मगर ये युवा खिलाड़ी कोहली वाला काम नहीं कर सके हैं. सुपर-8 के पहले मैच में उनके पास हीरो बनने का सुनहरा मौका था. लेकिन उन्होंने इसे गंवा दिया.
Number-3 become a headache for India: टीम इंडिया के लिए नंबर-3 पोजीशन बना सिरदर्द

क्रिकेट में नंबर-3 पोजीशान काफी मायने रखता है. यहां जो प्लेयर खेलता है उसे ‘एंकर’ बोला जाता है. उसका काम होता है, परिस्थिति के हिसाब से खेलना. यानि अगर शुरुआत में एक-दो विकेट जल्दी गिर जाते हैं, तब उनका रोल टीम को संभालना होता है. फिर आखिर में तेज गति से रन बनाना होता है. चेज में मैच समाप्त करना उनकी अहम जिम्मेदारी होती है.
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपने करियर के दौरान लंबे समय तक इसी पोजीशन पर खेले. कोहली ने भारतीय टीम को कई सारे मुकाबले जिताए हैं. चेज में उनका रिकॉर्ड इतना बेहतरीन है, कि फैंस उन्हें चेजमास्टर भी बुलाते हैं. टी20 क्रिकेट से उनके रिटायरमेंट के बाद पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव इस पोजीशन पर खेले. फिर तिलक वर्मा को नंबर-3 का स्थान मिला.

टी20 विश्व कप 2026 में तिलक नंबर-तीन पर अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं खेल पाए हैं. यूएसए, नामीबिया और पाकिस्तान के खिलाफ लगातार 3 मैचों में तिलक ने 25-25-25 स्कोर किए. इसके बाद नीदरलैंड के विरुद्ध तिलक के बल्ले से 31 रनों की पारी आई. वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में लेफ्ट हैंड बैटर एक ही रन बना सके. जबकि टीम को उनसे बड़ी पारी की दरकार थी.
सूर्यकुमार यादव को प्रमोट किए जाने की उठ रही मांग

कोई भी टीम नंबर-3 पर अपने सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज को खिलाती है. जिसके पास अनुभव भी हो और वो हर तरह के शॉट लगाना जानता हो. कप्तान सूर्यकुमार यादव को एक बार फिर तीसरे नंबर पर प्रमोट करने की सोशल मीडिया पर मांग हो रही है. देखना होगा अगले मुकाबले में ऐसा देखने को मिलता है या नहीं.
Read More: भारत का T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जाना अभी भी संभव, बस इन दो बातों का रखना होगा ध्यान






