Umpire से बद्तमीजी करना Nitish Rana को पड़ा भारी, BCCI ने लगाया भारी जुर्माना

By rishabhpandey

Published on:

Nitish Rana Argument With Umpire

Nitish Rana Argument With Umpire: IPL 2026 का 18वां मैच कई मायनों में चर्चा का विषय बना रहा. क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मैच में बहुत सी ऐसी चीजें हुईं जो कि कॉन्ट्रोवर्शियल बन गई. दरअसल इस धमाकेदार मुकाबले के दौरान एक ऐसा पल आया जब नीतीश राणा बाउंड्री लाइन पर अंपायर से बहस करने लगे और इसी वजह से अब BCCI ने सख्त रवैया अपनाते हुए उन पर मोटा जुर्माना लगाया है.

आपको बता दें कि मैदान में खेल रहे ट्रिस्टन स्टब्स को ग्लव्ज ना दे पाने के कारण अंपायर के फैसले को लेकर नीतीश राणा गुस्सा थे और इसी वजह से बहस हो गई. हालांकि नीतीश का अंपायर से बहस करना अब उनपर ही भारी पड़ता दिखाई दे रहा है.

Nitish Rana Argument With Umpire: ग्लव्ज बदलने से किया था इनकार

Nitish Rana Argument With Umpire
Nitish Rana Argument With Umpire (Source: Social Media)

दूसरी पारी के दौरान ट्रिस्टन स्टब्स के ग्लव्ज पसीने के कारण भीग गए थे और उन्होंने नए ग्लव्ज की मांग की थी. ओवर के दौरान की गई इस मांग को अंपायर्स ने ठुकरा दिया और फिर अगली ही गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में ट्रिस्टन स्टब्स आउट हो गए. इसी के साथ दिल्ली के जीतने की उम्मीद भी स्टब्स के साथ पैविलियन वापस चली गई. इसी दौरान डगआउट में मौजूद चौथे अंपायर से इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट नीतीश राणा को बहस करते हुए देखा गया.

क्योंकि वो इस बात से बिल्कुल भी खुश नहीं थे कि ट्रिस्टन स्टब्स को ग्लव्ज बदलने नहीं दिए गए. उनका कहना था कि CSK की टीम को बीच ओवर में बदलाव करने दिया गया, लेकिन उन्हें नहीं ऐसा क्यों.

Nitish Rana Argument With Umpire: नीतीश राणा पर लगा फाइन

Nitish Rana Argument With Umpire
Nitish Rana Argument With Umpire (Source: Social Media)

ऐसे में अब BCCI ने सख्त रवैया अपनाते हुए नीतीश राणा को IPL कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 के अंतर्गत लेवल 1 का उल्लंघन करने का दोषी पाया है. जिसकते कारण उन पर 25% मैच फीस का फाइन लगाया गया है और नियम के अनुसार अगर कोई खिलाड़ी सब्स्टीट्यूट के तौर पर बाहर बैठा है, तो वो मैच का हिस्सा नहीं माना जाएगा. इसी के साथ अगर वो अंपायर से बद्तमीजी करता है या फिर किसी भी तरीके के अपशब्दों का इस्तेमाल करता दिखाई देता है, तो ये नियमों का उल्लंघन माना जाता है.

नीतीश राणा पर सिर्फ 25% मैच फीस का फाइन ही नहीं लगा है, बल्कि 1 डिमेरिट पॉइंट भी कटा है. अगर वो अगले 24 महीने के अंदर फिर से किसी नियम का उल्लंघन करते हैं, तो ऐसा हो सकता है कि उनके मैच खेलने पर रोक लगा दी जाए.

Nitish Rana Argument With Umpire: दिल्ली कैपिटल्स को मिली हार

Nitish Rana Argument With Umpire
Nitish Rana Argument With Umpire (Source: Social Media)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि चेपॉक में हुए CSK vs DC मैच में कई उतार चढ़ाव देखने को मिले. जिसमें एक समय ऐसा लग रहा था कि चैन्नई ये मैच आसानी से जीत जाएगी, तो वहीं कुछ पल के बाद लगा कि दिल्ली भी जीत सकती है. लेकिन इस रोमांचक मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बना दिए और फिर टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 189 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और फिर चैन्नई ने 23 रनों से ये मैच अपनी झोली में डाल लिया.

Read More: Axar Patel किसको मानते है Delhi Capitals की हार का जिम्मेदार?, जानें किसका प्रदर्शन रहा बेहतर!