साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड ने भारत को दी चेतावनी, T20 विश्व कप के फाइनल में बनाई जगह

By raj kiran

Published on:

New Zealand warns India

New Zealand warns India: न्यूजीलैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह बना ली. उन्होंने पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को पराजित कर दिया.

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में कीवी टीम के सामने साउथ अफ्रीका एकतरफा अंदाज में हार गई. जिसकी किसी ने भी कल्पना भी नहीं की होगी. मिचेल सैंटनर की अगुवाई वाली टीम ने इसके साथ ही टीम इंडिया को भी चेतावनी दे दी है.

New Zealand warns India: न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई जगह

New Zealand warns India
New Zealand warns India

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 4 फरवरी को पहला सेमीफाइनल आयोजित किया गया. जिसके तहत न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका एक दूसरे के विरुद्ध खेलने उतरी. टॉस कीवी टीम के पक्ष में रहा था. कप्तान मिचेल सैंटनर ने पहले गेंदबाजी चुनी. पहले खेलने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. उन्होंने अपने 5 विकेट केवल 77 रनों के स्कोर पर ही गंवा दिए थे.

आखिर में मार्को यांसन ने 30 गेंदों पर 55 रन ठोक अपनी टीम की लाज बचा ली. इसके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 34 व ट्रिस्टन स्टब्स ने 29 रन बनाए. न्यूजीलैंड की बॉलिंग की बात करें तो मैट हेनरी, रचिन रविंद्र और कोले मकॉन्शे ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.

New Zealand warns India
New Zealand warns India

न्यूजीलैंड को फाइनल में पहुंचने के लिए 170 रन बनाने थे. टीम के दोनों ओपनर्स टिम साइफर्ट और फिन ऐलेन ने तूफानी शुरुआत दी. साइफर्ट ने 33 बॉल पर 58 रन ठोके. वहीं ऐलेन ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों का सामना करके 100 रन बना दिए. टी20 विश्व कप के इतिहास में ये किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज शतक है. जिसकी बदौलत कीवी टीम ने 12.5 ओवर में ही एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

टीम इंडिया को भी दे दी चेतावनी

New Zealand warns India
New Zealand warns India

न्यूजीलैंड ने इस जीत के साथ टीम इंडिया को भी चेतावनी दे दी है. इंडियन टीम 2026 टी20 विश्व कप जीतने की फेवरेट मानी जा रही है. वहीं कीवी टीम ने अपने प्रदर्शन से बता दिया है कि फाइनल में चाहे भारत आए या इंग्लैंड, वो किसी को भी हराने का माद्दा रखती है. टूर्नामेंट का फाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

 

ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप: सुनील गावस्कर का संजू सैमसन की ऐतिहासिक पारी पर बड़ा बयान, बोले – करियर में आते हैं उतार-चढ़ाव