IPL में अब तक के इतिहास में RCB बनी सबसे महंगी टीम, Valuation की रकम जान उड़ जाएंगे आपके होश

By rishabhpandey

Published on:

New Owner Of RCB

New Owner Of RCB: IPL 2026 की शुरूआत अब जल्द ही होने वाली है. 3 दिन बाद यानी 28 मार्च से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग शुरू होगी, जिसमें 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. लेकिन इस लीग के शुरू होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल आदित्य बिड़ला ग्रुप, द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, ब्लैकस्टोन की परपेचुअल प्राइवेट इक्विटी स्ट्रैटेजी और बोल्ट वेंचर्स ने RCB को मिलकर खरीद लिया है.

इन्होंने यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड से 16, 660 करोड़ रुपये में डील पूरी कर ली है, इससे आरसीबी आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी टीम बन गई है. आर्यमन बिड़ला आरसीबी के नए चेयरमैन बन गए हैं, जिन्हें आईपीएल ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था.

New Owner Of RCB: कौन हैं आर्यमन बिड़ला?

New Owner Of RCB
New Owner Of RCB (Source: Social Media)

आर्यमन बिड़ला, आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे हैं. आर्यमन अभी 28 साल के हैं, जो डोमेस्टिक में मध्य प्रदेश के लिए खेलते थे. वो आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार और वेंकटेश अय्यर के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर कर चुके हैं. इसी के साथ उन्हें मैचों में शानदार परफॉर्मेंस करते हुए भी देखा गया है.

New Owner Of RCB
New Owner Of RCB (Source: Social Media)

आर्यमन का जन्म 9 जुलाई, 1997 को मुंबई में हुआ था. वह 9 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं. इनमें खेली 16 पारियों में उनके नाम 414 रन हैं, जिसमें एक शतक शामिल है. आर्यमन लिस्ट ए के 4 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 36 रन बनाए. उन्होंने अपना आखिरी घरेलू मैच आंध्रा के खिलाफ 7 जनवरी, 2019 में खेला था.

New Owner Of RCB: 30 लाख में RR ने खरीदा था

New Owner Of RCB
New Owner Of RCB (Source: Social Media)

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2018 के मेगा ऑक्शन में आर्यमन बिड़ला को 30 लाख रुपये में खरीदा था. हालांकि वह आईपीएल डेब्यू नहीं कर पाए. फिर 2020 के सीजन से पहले राजस्थान ने उन्हें रिलीज कर दिया. इसी समय गंभीर एंग्जायटी के चलते उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया था. तब उन्होंने बताया था कि मुश्किलों के बाद भी उन्होंने खुद को आगे बढ़ाया, लेकिन वह सब चीजों से ऊपर मानसिक सेहत और उनकी भलाई को रखना चाहते हैं. बस इसके बाद से ही उन्होंने ये फैसला कर लिया था कि वो अब क्रिकेट नहीं खेलेंगे. फिलहाल अभी आदित्य बिड़ला मैनेजमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के डायरेक्टर हैं.

New Owner Of RCB
New Owner Of RCB (Source: Social Media)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बात करें तो ये आईपीएल की सबसे पॉपुलर टीमों में से एक है, जिसका फैन बेस बहुत तगड़ा है. विराट कोहली आईपीएल के पहले सीजन से इस टीम के लिए खेल रहे हैं. इस टीम ने पिछले साल अपना पहला आईपीएल खिताब जीता है और अब लगातार दूसरे खिताब के इरादे से आईपीएल 2026 में खेलेगी. ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि क्या ये टीम दोबोरा पिछले साल की तरह ही मेहनत कर के खुद को इस साल भी चैंपियन बना पाएगी या नहीं.

Read More: Mitchell Starc के बाहर होते ही लड़खड़ा गई दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11, क्या ये बचे हुए प्लेयर्स लगाएंगे टीम की नईया पार