नेपाल ने स्कॉटलैंड के खिलाफ किया वो काम, जिसके लिए पूरी दुनिया कर रही है उनकी जमकर तारीफ

By raj kiran

Published on:

Nepal beat Scotland in a thrilling way

Nepal beat Scotland in a thrilling way: टी20 विश्व कप 2026 में अबतक छोटी-छोटी टीमों ने काफी प्रभावित किया है. सूची में नेपाल का भी नाम शामिल है. टूर्नामेंट के अपने पहले ही मुकाबले में वह इंग्लैंड को मात देने से चूक गए. जिसके बाद उनकी जमकर सराहना हुई थी.

वहीं अब स्कॉटलैंड के खिलाफ ग्रुप-स्टेज के आखिरी मैच में इस टीम ने एक बार फिर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. उन्होंने रोमांचक मुकाबले में स्कॉटलैंड को 4 गेंदें रहते मात दे दी. एक समय ऐसा लग रहा था कि वह मुकाबला हार जाएगी.

Nepal beat Scotland in a thrilling way: नेपाल ने स्कॉटलैंड के खिलाफ किया कमाल

Nepal beat Scotland in a thrilling way

नेपाल क्रिकेट टीम ने पिछले कुछ समय से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. यही वजह है कि वो अक्सर चर्चाओं में रहते हैं. इंग्लैंड के खिलाफ 2026 टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में वह महज 4 रनों से हार गई. जिसका तमाम क्रिकेट फैंस को अफसोस हुआ. ये मुकाबला अगर वह जीत लेती, तो नया इतिहास लिखने में सफल हो जाती.

पहले 3 मुकाबले हारने के बाद नेपाल को आखिरकार जीत नसीब हुई. आखिरी मैच में वह स्कॉटलैंड को पटखनी देने में कामयाब रही. ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था. जहां पहले खेलकर स्कॉटलैंड ने 20 ओवर में 170 रन बनाए थे. इस लक्ष्य को नेपाल टीम ने 19.2 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

आखिरी ओवर में मुकाबला किया अपने नाम

Nepal beat Scotland in a thrilling way

स्कॉटलैंड से मिले 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल के लिए कुशल भुर्तेल ने 43 रनों की जोरदार पारी खेली. वहीं टीम के दूसरे ओपनर आसिफ शेख ने 33 रन ठोके. इसके बावजूद नेपाल को आखिर में जीत के लिए 30 गेंदों पर 64 रन बनाने थे.

यहां दीपेंद्र सिंह एरे और गुलशन झा ने विस्फोटक बल्लेबाजी की. दीपेंद्र ने जहां 23 बॉल पर 50 रन ठोके, गुलशन के बल्ले से 17 गेंदों पर 24 रन आए. इन पारियों के दम पर नेपाल ने 4 गेंदें पहले ही 3 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.

वानखेड़े में मौजूद तमाम फैंस का किया शुक्रिया अदा

Nepal beat Scotland in a thrilling way

स्कॉटलैंड के खिलाफ जीत के साथ नेपाल ने टूर्नामेंट में अपना सफर पॉजिटिव नोट पर खत्म किया. मैच समाप्त होने के बाद रोहित पॉडेल समेत पूरी टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आए तमाम प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया.

 

Read More: रोहित शर्मा ने वसीम अकरम को किया हग, सोशल मीडिया पर मची खलबली, फैंस बोले-‘ये कैसा दोगलापन’

Exit mobile version