Nandre Burger Statement: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मैच में जो परफॉर्मेंस दी है, वो वाकई में काबिल ए तारीफ है. चैन्नई के 128 रन के दिए हुए टारगेट को राजस्थान ने महज 2 विकेट गवाकर हासिल कर लिया था. ऐसे में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर इस मैच के ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए, जिन्होंने 4 ओवरों में 26 रन देकर 2 विकेट निकाले.
Nandre Burger Statement: प्लेयर ऑफ द मैच बनने पर नांद्रे बर्गर ने क्या कहा?

शानदार जीत के बाद ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने जाने पर नांद्रे बर्गर ने कहा कि, “सबसे पहले, भगवान का शुक्रिया. टीम की जीत में योगदान देना और अच्छी शुरुआत दिलाना बहुत अच्छा लगता है.”
नांद्रे बर्गर ने दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर संजू सैमसन को 6 रन पर बोल्ड किया था. इसके बाद उन्होंने आयुष म्हात्रे को ध्रुव जुरेल के हाथों डक पर कैच आउट कराया. 19 के स्कोर तक 3 विकेट खोने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स 19.4 ओवरों में महज 127 रन बना पाई और फिर ऑल ऑउट हो गई. इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 12.1 ओवरों में 8 रहते हुए मैच अपने नाम कर लिया.
Nandre Burger Statement: संजू सैमसन को कैसे किया आउट?

नांद्रे बर्गर ने मुकाबले पर कहा कि, “पिछले मुकाबलों में बड़े स्कोर देखकर आप खुद को बड़े लक्ष्य के लिए तैयार करते हैं, इसलिए टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना हमारे लिए बहुत अहम रहा और इससे हमें मजबूत शुरुआत मिली. योजना हमेशा हर बल्लेबाज को आउट करने की होती है. मैं यह नहीं कह सकता कि मैंने संजू सैमसन को वही गेंद डालने की सोची थी, वह बस हो गया. इसे आप नेचुरल वेरिएशन कह सकते हैं, लेकिन कुल मिलाकर प्लान यही था कि सटीक लाइन रखें और बल्लेबाजों को उन्हीं क्षेत्रों में शॉट खेलने पर मजबूर करें, जो हम चाहते थे. खुशी है कि आज यह मेरे पक्ष में गया.”
इसके बाद जब ड्रेसिंग रूम के माहौल को पूछा गया तो नांद्रे बर्गर ने कहा कि, “ड्रेसिंग रूम का माहौल पहले जैसा ही है. कुछ नए खिलाड़ी और बदलाव जरूर हैं, जैसे कोच और कप्तान, लेकिन टीम में शानदार ऊर्जा है, सभी खुश हैं. उम्मीद है यह सकारात्मक शुरुआत है और हम इस लय को आगे भी जारी रखेंगे.”
Read More: Ajinkya Rahane ने मुंबई के मैच में क्यों नहीं दी कैमरून ग्रीन को बॉलिंग, वजह जान उड़ जाएंगे आपके होश






