Mystery Girl With Ishan Kishan: भारत ने बीते दिन टी20 वर्ल्डकप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास के सुनहरे अक्षरों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने 256 का लक्ष्य देने के बाद न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया है और तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम करते हुए सभी ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है. लेकिन जीत के बाद मैदान पर खिलाड़ियों और उनके परिवार के बीच जश्न का जो माहौल था, वो देखने लायक था.
हालांकि जश्न के महौल के बीच जिस चीज ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा वो थे ईशान किशन. दरअसल भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो एक लड़की के साथ लिप-लॉक किस करते नजर आए. ऐसे में अब फैंस के बीच ये चर्चा शुरू हो गई कि आखिर ये “मिस्ट्री गर्ल” कौन है? तो चलिए इसका खुलासा भी आज हम कर ही देते हैं.
कौन हैं अदिति हुंडिया?

Mystery Girl With Ishan Kishan: आपको बता दें कि ये मिस्ट्री गर्ल और कोई और नहीं बल्कि ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया हैं. अदिति राजस्थान के जयपुर की रहने वाली एक फैशन मॉडल और बिजनेसवुमैन हैं. वो साल 2017 में फेमिना मिस इंडिया कॉम्पटीशन की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं. इसके बाद 2018 में उन्होंने मिस दिवा सुप्रानेशनल का खिताब जीतकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं. अदिति हुंडिया मॉडलिंग के अलावा आए दिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ इंटरैक्ट करती हुई भी दिखाई देती हैं. इसी के साथ वो कई बड़े ब्रांड्स के साथ काम कर चुकी हैं, फैशन और लाइफस्टाइल इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है.
काफी समय से ईशान संग जुड़ता रहा है नाम

Mystery Girl With Ishan Kishan: ईशान किशन और अदिति हुंडिया के रिश्ते की चर्चा पिछले कई सालों से होती रही है. अदिति को स्टेडियम में ईशान को सपोर्ट करते हुए भी स्पॉट किया गया है. खासतौर पर IPL के दौरान कैमरामैन ने कई बार उनको स्क्रीन पर हाइलाइट किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें “मिस्ट्री फैन गर्ल” तक कहना शुरू कर दिया था.
फाइनल में ईशान की शानदार पारी

Mystery Girl With Ishan Kishan: अगर मैच की बात करें तो फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. लेकिन इन रनों में अहम योगदान देने वाले संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ही थे. इन तीनों की अहम साझेदारियों ने ही टीम को इतना बड़ा टारगेट देने में मदद की थी. टीम के लिए ईशान किशन ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 25 गेंदो में 54 रन बनाए.
इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर सिमट गई और भारत ने 96 रनों से मुकाबला जीत लिया था. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम कर ली. इससे पहले रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने साल 2024 में वर्ल्ड कप जीता था.






