Mumbai Indians Playing 11: मुंबई इंडियंस (MI) IPL की सबसे पॉपुलर और सफल टीमों में से एक मानी जाती है और IPL 2026 में भी ये टीम ट्रॉफी जीतने की काफी मजबूत दावेदार नजर आ रही है. हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम ने 2025 सीजन में टॉप-4 में जगह बनाई थी और अब 2026 में वो खिताब की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह उनका स्क्वॉड है, जो काफी धाकड़ नजर आ रहा है. वहीं, वानखेड़े स्टेडियम उनके घरेलू मैदान के रूप में हमेशा की तरह उनके लिए मजबूत साबित हो सकता है. हालांकि, टीम मैनेजमेंट के सामने एक बड़ी टेंशन भी है और वो ये है कि आखिर टीम की प्लेइंग 11 में कौन होगा.
Mumbai Indians Playing 11: मुंबई इंडियंस का फुल स्क्वॉड
अगर हम मुंबई इंडियंस की पूरी स्क्वॉड को लेकर बात करें तो इसमें हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, रोहित शर्मा, रयान रिकलटन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, अश्वनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, मिचेल सेंटनर, नमन धीर, रघु शर्मा, राज बावा, रॉबिन मिन्ज, ट्रेंट बोल्ट, विल जैक्स, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, मोहम्मद इज़हार, अथर्व अंकोलेकर और मयंक रावत जैसे धमाकेदार प्लेयर्स शामिल हैं. लेकिन इनमें से प्लेंइग 11 में कौन होगा यहीं बात मैनेजमेंट और लोगों को टेंशन दे रही है.
हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि प्लेइंग 11 में शुरूआत रोहित शर्मा से होगी और दूसरे नंबर पर क्विंटन डी कॉक होंगे, इसके बाद तीसरे और चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा हो सकते हैं. वहीं मिडल ऑर्डर में नमन धीर, मिचेल सैंटनर और हार्दिक पांड्या पांचवे, छठे और सातवें पायदान पर होंगे. फिर लोवर ऑर्डर में शेरफेन रदरफोर्ड, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह को खिलाया जा सकता है.
Mumbai Indians Playing 11: मुंबई इंडियंस की बड़ी ताकत
MI की बैटिंग लाइन-अप में टॉप ऑर्डर एक बार फिर काफी शक्तिशाली नजर आ रहा है. रोहित शर्मा की अनुभवी बल्लेबाजी, सूर्यकुमार यादव का विस्फोटक अंदाज और तिलक वर्मा का मिडिल ऑर्डर में लचीलापन टीम को मजबूती देते हैं. वहीं, हार्दिक पंड्या न सिर्फ कप्तान हैं, बल्कि बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देते हैं, जो मैचों में अहम साबित हो सकता है. इसके अलावा टीम ने इस बार क्विंटन डीकॉक जैसे स्टार खिलाड़ी को भी अपने साथ शामिल किया है. दूसरी ओर इमेपेक्ट प्लेयर को तौर पर रयान रिकलटन, कॉर्बिन बॉश और विल जैक्स जैसे इन्फॉर्म खिलाड़ी भी पहले से ही इस टीम की स्क्वॉड में मौजूद हैं.
गेंदबाजी में भी टीम के पास जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार गेंदबाज हैं, जो पिछले कई सालों से टीम की ताकत बने हुए हैं. उनका साथ देने के लिए शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर जैसे अनुभवी गेंदबाज भी टीम के पास मौजूद हैं. कुल मिलाकर अगर कहा जाए तो टाम के पास हर पोजिशन के लिए ऑप्शन की कमी नहीं है. यानि टीम के पास घरेलू और इंटरनेशनल खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण है, जो अलग-अलग परिस्थितियों में टीम के काफी काम आने वाला है.
Mumbai Indians Playing 11: टीम मैनेजमेंट की सबसे बड़ी टेंशन
मुंबई इंडियंस के स्क्वॉड में सब कुछ है, जो किसी भी टीम को चैंपियन बना सकता है. लेकिन टीम मैनेजमेंट की सबसे बड़ी टेंशन बेस्ट कॉम्बिनेशन चुनना है. दरअसल, जब टीम के पास कई मैच विनर होते हैं तो बेस्ट प्लेइंग 11 चुनना काफी अहम हो जाता है. मुंबई इंडियंस के सामने सबसे बड़ी चुनौती प्लेइंग 11 के लिए 4 विदेशी खिलाड़ी चुनना भी है. दरअसल, आईपीएल के नियमों के मुताबिक, प्लेइंग 11 में ज्यादा से ज्यादा 4 विदेशी खिलाड़ी ही रखे जा सकते हैं.
Read More: Kuldeep Yadav और Vanshika ने फाइनली थामा एक दूसरे का हाथ, शादी के तस्वीरें हुई वायरल
