Mukul Chaudhary Journey: आईपीएल 2026 में अब एक और नया सितारा उभर चुका है. ईडन गार्डन्स में खेला गया KKR बनाम LSG के बीच का मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं था, ये एक कहानी थी संघर्ष, भरोसे और आखिरी दम तक लड़ने की. आपको बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले batting करते हुए 181 रन बनाए थे. जिसकी वजह से लखनऊ के सामने टारगेट काफी बड़ा था, लेकिन उससे भी बड़ी थी लखनऊ सुपर जायंट्स की मुश्किलें. क्योंकि 125 रन पर 6 विकेट गिर चुके थे और मैच लगभग हाथ से निकल गया था.
Mukul Chaudhary Journey: मुकुल ने खेली शानदार नॉक

लेकिन उस वक्त क्रीज पर मौजूद थे मुकुल चौधरी, जिन्होंने 27 बॉल में 54 रन की बेहद ही शानदारी पारी खेली और ये सिर्फ आंकड़ा नहीं, ये एक बयान था. जिसमें 2 चौके और 7 छक्के देखने को मिले. वहीं हर एक शॉट के साथ बढ़ता आत्मविश्वास भी मुकुल चौधरी को इस मैच में बेहतर करने का मौका दे रहा था. शायद इसी वजह से आखिरी के 5 ओवर में मुकुल ने खेल की दिशा ही बदल दी.

जहां एक तरफ दबाव था, वहीं दूसरी तरफ था उनका भरोसा. उन्होंने मैच के बाद कहा भी था कि “मैंने इसे दबाव नहीं, मौका समझा.” और यही सोच उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है. लेकिन इस पारी के पीछे सिर्फ टैलेंट नहीं था, बल्कि एक लंबा संघर्ष भी था. मुकुल ने अपने पिता को याद करते हुए बताया था कि उनके पिता ने शादी से पहले ही सपना देख लिया था कि उनका बेटा क्रिकेट खेलेगा. हालांकि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी, लेकिन हौसले कभी कमजोर नहीं पड़े. फिर 12-13 साल की उम्र में उन्होंने क्रिकेट शुरू किया और झुंझुनू की गलियों से निकलकर जयपुर पहुंचे और फिर टी20 क्रिकेट को समझते हुए गुरुग्राम का रुख किया.
Mukul Chaudhary Journey: क्या थी मुकुल के पिता की राय?

सोचिए, एक ऐसा खिलाड़ी जो छोटे शहर से निकलकर बड़े मंच तक पहुंचता है और फिर उसी मंच पर खुद को साबित भी करता है. मुकुल ने ये भी बताया कि अंडर-19 के एक मैच से पहले उनके पिता ने कहा था कि, “तू बड़े लेवल पर खेलेगा.” और आज वही बात सच होती दिख रही है. ये सिर्फ एक इमोशनल मोमेंट नहीं था, ये उस भरोसे की जीत थी जो एक पिता ने अपने बेटे पर किया था.

मैच की बात करें तो अंडर लाइट्स ये उनका दूसरा ही मैच था, फिर भी जिस तरह उन्होंने खुद को संभाला, ये बताता है कि ये खिलाड़ी बड़े मंच के लिए बना है. उनका प्लान साफ था कि अंत तक खेलना है और उन्होंने वही किया. आज आईपीएल में कई बड़े नाम हैं, लेकिन हर सीजन एक नई कहानी लेकर आता है और इस बार ये कहानी हो सकती है मुकुल चौधरी की हो. एक फिनिशर, एक फाइटर और शायद आने वाला अगला बड़ा स्टार.
ऐसे में यहां सवाल ये खड़ा होता है कि, क्या मुकुल चौधरी इस फॉर्म को आगे भी जारी रख पाएंगे? या फिर ये सिर्फ एक मैच था, आने वाले समय में ये भी देखना बेहद दिलचस्प होगा.
Read More: LSG की अचानक खुली किस्मत, KKR को पछाड़कर प्वाइंट्स टेबल में मारी छलांग






