Ms Dhoni नए सीजन में बदलेंगे अपनी जर्सी का नंबर?, 7 नहीं अब इस नंबर के साथ मैदान में उतरेंगे थाला

By rishabhpandey

Published on:

Ms Dhoni Change His Jersey Number 7

Ms Dhoni Change His Jersey Number 7: इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का जर्सी नंबर 7 पिछले दो दशकों से उनकी पहचान बन चुका है. खास तौर पर जब ‘थाला फॉर अ रिजन’ की बात होती है तो 7 नंबर को लेकर ही चर्चा की जाती है. “थाला 7” सिर्फ एक नंबर नहीं, बल्कि करोड़ों फैंस के लिए एक भावना है. ऐसे में हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर ने फैंस को चौंका दिया है, जिसमें सीएसके की जर्सी पर ‘धोनी’ के साथ नंबर 8 दिखाई दे रहा था.

Ms Dhoni Change His Jersey Number 7: MS Dhoni क्या नंबर 7 की जर्सी में अब नहीं दिखेंगे?

Ms Dhoni Change His Jersey Number 7
Ms Dhoni Change His Jersey Number 7 (Source: Social Media)

दरअसल, ये अफवाह तब शुरू हुई जब एक तस्वीर ने इंटरनेट पर वायरल होकर धोनी के फैंस को चौंका दिया. इस फोटो में साफ तौर देखा जा सकता है कि CSK की किट पर धोनी का नाम और नंबर 8 दिख रहा था. इसके बाद फैंस के बीच तरह-तरह की अटकलें शुरू हो गईं कि क्या यह कोई रणनीतिक बदलाव है या फिर किसी खास सीजन का संकेत, जिसके बाद धोनी सन्यास ले लेंगे?

Ms Dhoni Change His Jersey Number 7: सच क्या है?

हालांकि क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने इस वायरल दावे को जल्द ही खारिज कर दिया. उनके अनुसार, ये तस्वीर किसी आधिकारिक घोषणा का हिस्सा नहीं है. ऐसा माना जा रहा है कि यह एक कॉन्सेप्ट डिजाइन या फैन द्वारा बनाई गई एडिटेड इमेज हो सकती है.

Ms Dhoni Change His Jersey Number 7
Ms Dhoni Change His Jersey Number 7 (Source: Social Media)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीसीसीआई (Board of Control for Cricket in India) ने साल 2023 में धोनी के सम्मान में भारतीय टीम के लिए जर्सी नंबर 7 को रिटायर कर दिया था. हालांकि IPL में ऐसा नियम नहीं है, फिर भी धोनी की पहचान “7” से इतनी मजबूत जुड़ी है कि बदलाव की संभावना बेहद कम है. वहीं धोनी या फिर CSK की टीम की ओर से इस बदलाव को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है.

Ms Dhoni Change His Jersey Number 7
Ms Dhoni Change His Jersey Number 7 (Source: Social Media)

 

हालांकि सोशल मीडिया पर फैंस काफी परेशान हो गए हैं, वो अलग-अलग तरह के रिएक्शन देते दिखाई दिए हैं. कई लोगों का साफ कहना है कि “थाला 7” हमेशा रहेगा और इसे बदलना संभव नहीं है. धोनी के साथ फैंस के जुड़े ऐसे इमोशन ये बताते है कि उनका इतिहास क्रिकेट में कैसा रहा है.

Read More: Mumbai Indians की प्लेइंग 11 में कौन से प्लेयर्स होंगे शामिल, Rohit या Surya किसकी वजह से टीम बनेगी चैंपियन?