MS Dhoni celebrated New Year in Thailand: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस बार नए साल का जश्न भारत में नहीं, बल्कि थाईलैंड में मनाया। माही अपनी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी ज़ीवा धोनी के साथ छुट्टियां एंजॉय करते नजर आए। साक्षी ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत फोटो शेयर की है, जिसमें पूरा परिवार न्यू ईयर पार्टी के मूड में दिख रहा है। खास बात यह रही कि MS Dhoni की बेटी जीवा भी लंबे समय बाद नजर आईं, जिन्हें देखकर फैंस भी काफी खुश दिखे।
MS Dhoni celebrated New Year in Thailand: Puhket में मनाया New Year

साक्षी द्वारा शेयर की गई तस्वीर में लोकेशन थाईलैंड के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट Phuket की बताई जा रही है। फोटो में धोनी और साक्षी गोल्डन पार्टी कैप पहने नजर आ रहे हैं, जबकि साक्षी गोल्डन कलर के वेस्टर्न गाउन में बेहद स्टाइलिश दिखीं। साक्षी ने फोटो के साथ सिंपल सा कैप्शन लिखा- “सभी को नए साल की शुभकामनाएं।” फैन्स को यह फैमिली मोमेंट काफी पसंद आ रहा है।
IPL में मचाएंगे धमाल

MS Dhoni के क्रिकेट करियर की बात करें तो इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते नजर आते हैं। घरेलू क्रिकेट में भी वह झारखंड के लिए नहीं खेलते। पिछले कुछ सालों से माही का जलवा फैंस को सिर्फ आईपीएल के दौरान ही देखने को मिलता है। अब एक बार फिर फैंस मार्च का इंतजार कर रहे हैं, जब Chennai Super Kings के लिए धोनी मैदान पर धमाल मचाते दिखेंगे।

आपको बता दें कि धोनी ने सीएसके की कप्तानी पहले रवींद्र जडेजा और फिर रुतुराज गायकवाड़ को सौंपी थी, हालांकि चोट के चलते गायकवाड़ के बाहर होने पर माही को एक बार फिर कप्तानी संभालनी पड़ी थी। अब 44 साल के धोनी घुटने की समस्या से भी जूझ रहे हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि IPL 2026 उनका आखिरी सीजन हो सकता है। सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग भी इस ओर इशारा कर चुके हैं। ऐसे में धोनी का यह आईपीएल सीजन फैंस के लिए बेहद इमोशनल और खास होने वाला है।
Also Read: टीम इंडिया का 2026 शेड्यूल आया सामने, खिलाड़ियों को नहीं मिलेगी साँस लेने की भी फुर्सत







