‘भारत फाइनल नहीं खेलेगा’, मोहम्मद आमिर ने फिर उगला जहर, टीम इंडिया को लेकर फिर से की भविष्यवाणी

By raj kiran

Published on:

Mohammad Amir makes a bold prediction

Mohammad Amir makes a bold prediction: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने टी20 विश्व कप 2026 में काफी सुर्खियां बटोरी हैं. उन्होंने टीम इंडिया और उनके प्लेयर्स को लेकर काफी भविष्यवाणियां की हैं.

जिनमें से कुछ सही हुई हैं. वहीं कुछ बुरी तरह गलत साबित हुई है. एक बार फिर आमिर ने भारतीय टीम को लेकर भविष्यवाणी की. उन्होंने कहा कि भारत 2026 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में नहीं पहुंचेगा. पाकिस्तानी खिलाड़ी ने इसके पीछे की वजह भी बताई है.

Mohammad Amir makes a bold prediction: मोहम्मद आमिर ने की बड़ी भविष्यवाणी

Mohammad Amir makes a bold prediction
Mohammad Amir makes a bold prediction

मोहम्मद आमिर ने भारतीय टीम को लेकर एक बार फिर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है. कुछ फैंस आमिर के कथन का समर्थन कर रहे हैं. वहीं कई सारे ऐसे हैं, जो उन्हें जमकर निशाना बना रहे हैं. आमिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसमें वो कहते हुए नजर आ रहे हैं कि भारत फाइनल में क्वालीफाई नहीं करेगा.

आमिर का कहना था, ‘सेमीफाइनल में संजू सैमसन अच्छा खेल गए. लेकिन मुझे अभी भी लगता है कि भारत ने अभी तक अपना बेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है. बुमराह के अलावा और कोई भी बॉलर उनका फॉर्म में नहीं है. बैटिंग उनकी हर मैच में कोलैप्स कर रही हैं. आगे सेमीफाइनल है और इंग्लैंड से अच्छा मैच है. और मुझे लग रहा है कि भारत फाइनल नहीं खेलेगा.’

अभिषेक शर्मा को बता दिया था लप्पेबाज

Mohammad Amir makes a bold prediction
Mohammad Amir makes a bold prediction

एक पाकिस्तानी चैनल पर मोहम्मद आमिर ने एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा को लेकर भी बड़ा बयान दिया था. उन्होंने लेफ्ट हैंड बैटर को ‘लप्पेबाज’ तक बता दिया था. उनका कहना था कि अभिषेक एक प्रॉपर बैटर नहीं हैं. उनके पास ज्यादा शॉट्स नहीं हैं. उन्हें बस बल्ला घुमाना आता है. गेंदबाज अगर उन्हें सही लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी करे, तो उन्हें आउट करना मुश्किल नहीं है. अभिषेक जब पहले 3 मैचों में शून्य पर आउट हुए, तब मोहम्मद आमिर को ‘प्रिडिक्शन किंग’ की उपाधि दे दी गई.

सेमीफाइनल को लेकर भविष्यवाणी गलत साबित हुई

Mohammad Amir makes a bold prediction
Mohammad Amir makes a bold prediction

इससे पहले मोहम्मद आमिर ने कहा था कि टीम इंडिया सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगी. हालांकि उनकी ये भविष्यवाणी बुरी तरह गलत साबित हुई. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर अंतिम-4 में अपनी जगह पक्की की.

 

Read More: IND vs WI T20 विश्व कप 2026 सुपर 8 मुकाबले में टीम इंडिया के लिए टर्निंग पॉइंट क्या था? Jasprit Bumrah ने किया बड़ा खुलासा