LSG VS KKR Match: आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला बेहद ही शानदार रहा है. गुरुवार को कोलकाता के इडन गार्डेन्स में KKR (केकेआर) और LSG (एलएसजी) के बीच खेला गया ये मैच एकदम रोमांचक मोड़ पर खत्म हुआ. क्योंकि मैच का नतीजा एकदम आखरी बॉल पर जाकर आया और एलएसजी ने आखिरी गेंद पर केकेआर को 3 विकेट से हरा दिया. वहीं लखनऊ की ओर से मुकुल चौधरी ने जीत दिलान में बेहद ही अहम भमिका निभाई है.
LSG VS KKR Match: कैसा था मैच का मिजाज?
केकेआर ने जीत के लिए एलएसजी को 182 रन का टारगेट दिया था. जिसको अचीव करने के लिए LSG की ओर से आयुष बडोनी ने 34 गेंदों पर 2 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 54 और मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों पर 7 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 54 रन बनाए. इन दोनों प्लेयर्स की पारियों के बदौलत एलएसजी ने केकेआर को 3 विकेट से हरा दिया, वहीं मुकुल चौधरी प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे.
LSG VS KKR Match: प्वाइंट्स टेबल में LSG ने मारी छलांग

हालांकि इस मैच के बाद लखनऊ के ओनर संजीव गोएनका बहुत ही खुश हुए होंगे, क्योंकि केकेआर और एलएसजी मैच के बाद अंकतालिका (प्वाइंट टेबल) में बड़ा बदलाव हुआ है. एलएसजी जीत के साथ पांचवें नंबर पर चली गई है. प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें तो राजस्थान रॉयल्स 3 मैचों से 6 प्वाइंट्स लेकर पहले पर, पंजाब किंग्स 3 मैचों से 5 प्वाइंट्स लेकर दूसरे पर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 मैचों से 4 प्वाइंट्स लेकर तीसरे पर और दिल्ली कैपिटल्स 3 मैचों से 4 प्वाइंट्स लेकर चौथे नंबर पर है.
LSG VS KKR Match: कौम सी टीम किस पोजिशन पर?

एलएसजी 3 मैचों से 4 प्वाइंट्स लेकर पांचवें, सनराइजर्स हैदराबाद 3 मैचों से 2 प्वाइंट्स लेकर छठे, गुजरात टाइटंस 3 मैचों से 2 प्वाइंट्स लेकर सातवें, मुंबई इंडियंस 3 मैचों से 2 प्वाइंट्स लेकर आठवें, केकेआर 4 मैचों से 1 प्वाइंट्स लेकर नौवें और सीएके 3 मैचों के बाद बिना किसी प्वाइंट्स के दसवें नंबर पर है.
हालांकि LSG और KKR के मैच में बैटिंग ऑर्डर के बीच कई तबदीलियां भी देखने को मिली, पर उसका उतना असर टीम की परफॉर्मेंस पर नहीं पड़ा. दोनों ही टीमों ने अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया है. हालांकि इनके बीच कांटे की टक्कर थी, पर बाजी लखनऊ मार ले गई.






