LSG की प्लेइंग 11 में होने वाले हैं बड़े बदलाव, क्या सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को मिल पाएगा मौका?

By rishabhpandey

Published on:

LSG Playing 11

LSG Playing 11: जल्द ही IPL 2026 की शुरूआत होने वाली है और ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस साल कई बदलाव कर सकती है. क्योंकि पिछले साल तक बहुत मेहनत करने के बाद भी टीम को वो कामयाबी नहीं मिल पा रही थी, जिसकी ये उम्मीद कर रहे थे. हालांकि अब ऋभ पंत की कप्तानी में टीम आईपीएल 2026 में कमबैक करना चाहती है. जिसके लिए उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1 अप्रैल को होने वाले पहले मुकाबले में अपनी बेहतरीन प्लेइंग 11 के साथ उतरना होगा.

LSG Playing 11: लखनऊ की टीम कर रही है स्ट्रगल

LSG Playing 11
LSG Playing 11 (Source: Social Media)

इस टीम ने अपने पहले ही सीजन में आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम करने की पूरी कोशिश की थी. हालांकि आईपीएल 2025 के लीग मैचेज़ के बाद ये टॉप 4 में जगह बनाने में नाकाम रही और उसके बाद इस टीम को काफी क्रिटीसिज्म का सामना भी करना पड़ा था. ऐसे में इस साल टीम की निगाहें पूरी तरह से अपने पहले इंडियन प्रीमियर लीग के खिताब पर टिकी होंगी.

LSG Playing 11
LSG Playing 11 (Source: Social Media)

लखनऊ फिलहाल ऐसी टीम है जो अपनी पहचान बनाने के लिए काफी स्ट्रगल कर रही है. इस टीम ने ऑक्शन में सुर्खियां बटोरने वाले खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी कमियों को पूरा करने की कोशिश भी की है. हालांकि फिर भी ये टीम अपने प्लेइंग 11 के साथ इस साल बेहतर परकफॉर्म कर पाएगी या नहीं, ये तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा.

LSG Playing 11: क्या हो सकती है टीम की प्लेइंग 11?

LSG Playing 11
LSG Playing 11 (Source: Social Media)

अगर टीम के प्लेइंग 11 की बात करें तो इसमें ओपनिंग एडन मारक्रम और मिचेल मार्श कर सकते हैं फिर इसके बाद तीसरे और चौथे नंबर पर निकोलस पूरन और ऋशभ पंत धमाकेदार शुरूआत देते दिखाई देंगे. वहीं पांचवे और छठे नंबर पर जोश इंग्लिश और आयुष बडोनी की जोड़ी देखे को मिल सकती है. फिर सांतवें, आंठवें और नौवें नंबर पर अब्दुल समद, शाहबाज अहमद और मोहम्मद शमी देखने को मिलेंगे. इसके बाद आखिर के दो स्लॉट्स में दिग्वेश राठी और आवेश खान हो सकते हैं. वहीं इंपैक्ट प्लेयर में मयंक यादव के होने की पूरी संभावना है.

इसके अलावा अगर आईपीएल 2026 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के शेड्यूल की बात करें तो पूरा शेड्यूल अभी जारी होना बाकी है, लेकिन गुजरात टाइटन्स को ग्रुप स्टेज में 14 लीग मैच खेलने हैं. जिसमें उन्हें हर टीम का कम से कम एक बार सामना करना होगा.

Read More: Rajasthan Royals के नए ओनर्स ने टीम को करोड़ों में खरीदा, जानें कितने की हुई Valuation?