Black Magic को लेकर ललित मोदी ने दिया चौंकाने वाला बयान, जानें क्या है टोटके की सच्चाई?

By rishabhpandey

Published on:

Lalit Modi On Black Magic

Lalit Modi On Black Magic: आईपीएल 2026 के 27वें मैच में मैदान पर क्रिकेट चल रहा था, लेकिन स्टैंड्स में कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरा इंटरनेट हिला दिया! दरअसल 19 अप्रैल को Sunrisers Hyderabad और Chennai Super Kings के बीच मुकाबले के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक फैन को “नींबू वाला टोटका” करते हुए देखा गया और उसी पल शिवम दुबे आउट हो गए।

Black Magic In IPL: क्या था काले जादू का सच?

अब ये इत्तेफाक था या फिर कुछ और? बस यहीं से पूरा विवाद शुरू हुआ। ऐसे में सोशल मीडिया पर अचानक एक चिट्ठी वायरल होने लगी, जिसमें दावा किया गया कि CSK ने BCCI को इस “काले जादू” की शिकायत भेजी है। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती, क्योंकि विवाद बढ़ने के बाद सामने आए ललित मोदी और उन्होंने इस पूरे मामले को पूरी तरह से पलट दिया।

Lalit Modi Statement: ललित मोदी ने क्या कहा?

Lalit Modi On Black Magic
Lalit Modi On Black Magic (Source: Social Media)

उन्होंने साफ कहा कि ये चिट्ठी फर्जी है, लेकिन इसके बाद उन्होंने जो कहा वो सच में हर किसी को हैरान कर सकता है। ललित मोदी ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं है जब ऐसी चीजें IPL में चर्चा में आई हैं। उन्होंने दावा किया कि अतीत में भी ऐसी घटनाएं हुई हैं, जहां एक टीम के मालिक पर विरोधी टीम के खिलाफ “टोटके” करने के आरोप लगे थे। उनके मुताबिक, उन्होंने 2011 सीजन के दौरान भी ऐसी एक घटना देखी थी, जहां एक टीम मालिक को ड्रेसिंग रूम के आसपास संदिग्ध गतिविधियों में देखा गया था।

Black Magic Or Rumours: काला जादू या अफवाह?

Lalit Modi On Black Magic
Lalit Modi On Black Magic (Source: Social Media)

अब यहां सवाल सिर्फ एक वीडियो या एक टोटके का नहीं रह गया है, बल्कि सवाल ये है कि क्या IPL जैसे प्रोफेशनल टूर्नामेंट में भी ऐसी अफवाहें और अंधविश्वास खेल को प्रभावित कर सकती हैं? ललित मोदी ने आगे यह भी कहा कि उनके पास कुछ ऐसे दावे और कहानियां हैं, जिन्हें वो आने वाले समय में किसी फिल्म या डॉक्यूमेंट्री में उजागर कर सकते हैं। यानी मामला अब सिर्फ मैदान का नहीं रहा अब ये कहानी पर्दे के पीछे तक पहुंच चुकी है।

Lalit Modi On Black Magic: सोशल मीडिया पर बनाई गई थ्योरी?

Lalit Modi On Black Magic
Lalit Modi On Black Magic (Source: Social Media)

लेकिन एक बात साफ है कि क्रिकेट एक खेल है और इसमें जीत-हार तय होती है बैट, बॉल और स्किल से न कि किसी नींबू या टोटके से। फिर भी, जब ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, तो फैंस के बीच बहस तेज हो जाती है और सोशल मीडिया पर हर कोई अपनी-अपनी थ्योरी बनाने लगता है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि अगर हर बार किसी के आउट होने पर लोग टटके को ही ब्लेम करने लगेंगे तो गेम को लेकर हर किसी के मन में एक्साइटमेंट कम और शक ज्यादा होगा।

Read More: लखनऊ सुपर जायंट्स की हार पर नाराज हैं Rishabh Pant!, जानिए मैच के बाद कप्तान ने क्या कहा?