Kuldeep Yadav और Vanshika ने फाइनली थामा एक दूसरे का हाथ, शादी के तस्वीरें हुई वायरल

By rishabhpandey

Published on:

Kuldeep Yadav Marriage

Kuldeep Yadav Marriage: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे बेहतरीन स्पिनर्स में से एक कुलदीप यादव अब शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका संग शादी रचाई है और इस दौरान दोनों कपल के चेहरे की रोनक देखने लायक थी. शादी समारोह और रस्में उत्तराखंड के मसूरी स्थित सवोय होटल में हुईं. कपल की शादी में परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और क्रिकेट से जुड़ी कई जानीमानी हास्तियां भी आशीर्वाद देने पहुंचीं.

Kuldeep Yadav Marriage: युजवेंद्र चहल ने जमाई महफिल

इस दौरान युजवेंद्र चहल काफी चर्चा में रहे, क्योंकि उन्हें कुलदीप की हर सेरेमनी में जश्न मनाते देखा गया. खास तौर पर हल्दी की रस्म के समय चहल ने कुलदीप के पूरे चेहरे पर हल्दी लागई, वहीं उन्हें तिलक वर्मा के साथ डांस करते भी देखा गया. रिपोर्ट्स की मानें तो कुलदीप की शादी में विराट कोहली, पीयूष चावला, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, सुनील गावस्कर, रिंकू सिंह और सुरेश रैना भी शामिल हुए थे.

Kuldeep Yadav Marriage: तिलक वर्मा ने भी किया एन्जॉय

Kuldeep Yadav Marriage
Kuldeep Yadav Marriage (Source: Social Media)

युजवेंद्र चहल ने कहा था कि वो अपने भाई कुलदीप यादव की शादी में खूब सारा डांस करना चाहते हैं और एन्जॉय करते हुए पूरे फंक्शन में धूम मचाना चाहते हैं. दूसरी ओर स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा का कहना था कि वो दोबारा क्रिकेट पर ध्यान लगाने से पहले कुलदीप की शादी में खूब सारी मस्ती करना चाहते हैं.

Kuldeep Yadav Marriage:कब होगा ग्रैंड रिसेप्शन?

Kuldeep Yadav Marriage
Kuldeep Yadav Marriage (Source: Social Media)

ऐसे में अब कुलदीप यादव और वंशिका की कई शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. खबर है कि 17 मार्च को लखनऊ में एक ग्रैंड रिसेप्शन होने वाला है, जिसमें क्रिकेट के अलावा राजनीति और बिजनेस जगत से जुड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है. हालांकि अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि कौन कौन से लोग रिसेप्शन में आएंगे.

Read More: Kavya Maran ने जिस अबरार पर खर्च किए करोड़ों, उसे पाकिस्तान टीम ने किया बाहर