बारिश के कारण रद्द हुआ पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला, जानें किस टीम को मिला कितना फायदा?

By rishabhpandey

Published on:

KKR Vs PBKS Highlights

KKR Vs PBKS Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2026 का 12वां मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा. जिसकी वजह से दोनों टीमों के बीच 1-1 प्वाइंट बांटा गया, जिसकी वजह से सारा मज़ा चौपट हो गया.

KKR Vs PBKS Highlights: ईडन गार्डन्स में क्या हुआ?

KKR Vs PBKS Highlights
KKR Vs PBKS Highlights (Source: Social Media)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सोमवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में केकेआर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था. इस टीम को महज 12 के स्कोर पर पहला झटका लगा. फिर दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर जैवियर बार्टलेट ने फिन एलन को 6 रन पर आउट किया.

वहीं कैमरून ग्रीन महज 4 रन पर आउट हो गए, वो तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे. उन्होंने अपनी पहली गेंद पर चौका लगाया, लेकिन अगली बॉल पर कैच आउट हो गए. बार्टलेट ने अपने पहले ही ओवर में 2 विकेट हासिल कर लिए थे और कोलाकाता को पूरी तरह बैकफुट पर ढकेल दिया था.

KKR Vs PBKS Highlights: 3.4 ओवरों के बाद रूका मैच 

KKR Vs PBKS Highlights
KKR Vs PBKS Highlights (Source: Social Media)

यहां से कप्तान अजिंक्य रहाणे (नाबाद 8) और अंगकृष रघुवंशी (नाबाद 7) रन के साथ क्रिज पर टिके हुए थे. उन्होंने नाइट राइडर्स को संभालने की कोशिश की और टीम ने 3.4 ओवरों के खेल तक 2 विकेट खोकर 25 रन बना लिए थे, लेकिन इसी बीच बारिश ने खेल को रोक दिया.

फिर रात करीब साढ़े दस बजे बारिश रुकी, जिसके आधे घंटे बाद अंपायर्स ने दोनों कप्तानों से बात की और फिर बाद में उन्हें हाथ मिलाते हुए देखा गया. अगर यहां से 5 ओवर का मैच भी होता, तो केकेआर को नुकसान उठाना पड़ सकता था. क्योंकि उनके पास सिर्फ 1.2 ओवर बचे हुए थे और स्कोरबोर्ड पर ज्यादा रन भी नहीं थे.

KKR Vs PBKS Highlights: दोनों टीम को मिले 1-1 प्वाइंट

KKR Vs PBKS Highlights
KKR Vs PBKS Highlights (Source: Social Media)

फिर दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांटा गया, जिसके साथ केकेआर ने अपना खाता भी खोल लिया है. यह टीम 3 मुकाबलों में 1 अंक के साथ 8वें पायदान पर पहुंच गई है. केकेआर को उसके पहले मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने उसे 65 रन से मात दी थी.

दूसरी ओर, 3 मुकाबलों में 5 अंकों के साथ पंजाब किंग्स प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. इस टीम ने अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया था, जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पंजाब ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी.

Read More: आखिर राजस्थान रॉयल्स के आगे क्यों हार गई GT, जानें प्लानिगं में कहां रह गई कमी?